Arunachal Pradesh: अरुणाचल में बीजेपी ने सीएम नीतीश को दिया झटका, जदयू के एकमात्र विधायक भाजपा में, विधायकों की संख्या बढ़कर 49
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 24, 2022 19:12 IST2022-08-24T19:11:01+5:302022-08-24T19:12:43+5:30
Arunachal Pradesh: 25 दिसंबर, 2020 को जद (यू) के छह विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। विपक्षी दल कांग्रेस और भाजपा की सहयोगी पार्टी एनपीपी के विधानसभा में चार-चार विधायक हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।
ईटानगरः अरुणाचल प्रदेश में जनता दल यूनाइटेड (जद यू) के एकमात्र विधायक तेकी कासो बुधवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। विधानसभा के उपाध्यक्ष तेसम पोंगटे ने ईटानगर से विधायक कासो के भाजपा में शामिल होने को मंजूरी दे दी।
तेकी के आने के बाद 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या बढ़कर 49 हो गई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जद (यू) ने 2019 के अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में 15 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें सात सीटों पर पार्टी को जीत मिली थी। वह भाजपा के बाद राज्य में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी।
भाजपा ने सर्वाधिक 41 सीटें जीती थीं। हालांकि, 25 दिसंबर, 2020 को जद (यू) के छह विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। विपक्षी दल कांग्रेस और भाजपा की सहयोगी पार्टी एनपीपी के विधानसभा में चार-चार विधायक हैं, जबकि तीन विधायक निर्दलीय हैं, जो सत्तारूढ़ दल को समर्थन दे रहे हैं।