लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश सरकार प्रभावी भर्ती प्रक्रिया के लिए एपीएसएसबी को मजबूत करेगी: मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: February 18, 2021 20:06 IST

Open in App

ईटानगर, 18 फरवरी मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रभावी भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने के वास्ते उनकी सरकार अरुणाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (एपीएसएसबी) को मजबूती प्रदान करने के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी।

खांडू ने कहा कि एक मजबूत भर्ती प्रणाली के साथ ही सरकार राज्य के विकास के लिए उत्साही कार्यबल की उम्मीद कर सकती है।

एपीएसएसबी बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया एवं अन्य सुविधाओं को लेकर प्राथमिकता दी जाएगी।

खांडू ने कहा, ‘‘ पारदर्शिता एवं प्रतिभा को लेकर राज्य सरकार ने एपीएसएसबी में बड़े स्तर पर सुधार किया है। यह देश के उन चुनिंदा बोर्ड में शुमार है जोकि सार्वजनिक रूप से जानकारी उपलब्ध कराने के क्षेत्र में अग्रणी है। बोर्ड संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को सूचना अधिकार कानून का सहारा लेने की भी आवश्यकता नहीं पड़ती।’’

हालांकि, पिछले साल फरवरी में एपीएसएसबी में नौकरी के लिए घूस देने का मामला सामने आया था और राज्य के विशेष पुलिस जांच प्रकोष्ठ ने क्लर्क भर्ती घोटाले को लेकर दो प्राथमिकी दर्ज की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग