लाइव न्यूज़ :

असम पुलिस की अवैध गतिविधियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराए अरुणाचल प्रदेश सरकार: आपसू

By भाषा | Updated: August 2, 2021 15:31 IST

Open in App

ईटानगर, दो अगस्त अखिल अरुणाचल प्रदेश छात्र संघ (आपसू) ने राज्य सरकार से हाल में लोवर सियांग जिले के विभिन्न गांवों में असम पुलिस द्वारा की गई कथित अवैध गतिविधियों के खिलाफ उच्चतम स्तर पर विरोध दर्ज कराने का अनुरोध किया है।

राज्य के शीर्ष छात्र निकाय ने फसल बर्बाद करने के असम के अधिकारियों के कथित एकतरफा कृत्य की निंदा की और इसे ''अरुणाचल प्रदेश की शांति प्रिय जनता को धमकाने व डराने वाला कृत्य'' करार दिया।

आपसू ने विभिन्न मुद्दों को लेकर रविवार को यहां एक बैठक की। इसमें असम-मिजोरम के बीच सीमा पर हुई हिंसा के बाद असम के अपने पड़ोसी राज्यों के साथ चल रहे सीमा विवाद और राज्य के पापुम पारे जिले के लोरा गांव और लोंगडिंग जिले के लोंगखोजान गांव में चाय बागानों और चावल के खेतों को कथित रूप से नष्ट किये जाने के मुद्दों पर चर्चा की गई।

आपसू के अध्यक्ष हवा बगांग और महासचिव तोबोम दाई ने यहां एक संयुक्त बयान में कहा, ''राज्य सरकार द्वारा अपनाई गई चुप्पी और नरम रुख गलत संदेश दे रहा है और अंतरराज्यीय सीमावासियों पर इस तरह के अत्याचार करने के लिए अपने समकक्ष को प्रोत्साहित कर रहा है।''

उन्होंने बिना कोई कारण बताए उच्चस्तरीय समिति की बैठक को अंतिम समय में रद्द करने को 'दुर्भाग्यपूर्ण' करार दिया।

आपसू नेताओं ने कहा, ''जब पहले से ही अरुणाचल प्रदेश और असम के बीच सीमा मुद्दे को उच्चतम स्तर पर हल करने की बात हो रही है, तो ऐसी घटनाएं संघर्ष के समाधान की कोशिशों पर पानी फेर देती हैं। किमिन में हालिया घटना भी एक बड़े विवाद की ओर इशारा करती हैं।''

आपसू ने अंतरराज्यीय सीमाओं पर यथास्थिति का सख्ती से पालन करने की वकालत और शांति व सौहार्द कायम करने की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों