लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने जरूरी चीजों की आपूर्ति के लिए शुरू किए 'दुकान दादा' एप

By भाषा | Updated: April 11, 2020 20:35 IST

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन के दौरान जरूरी की आपूर्ति के लिए दुकान दादा' जैसे ऑनलाइन ऐप शुरू किए है। वहीं बाद में किराने का सामान और मास्क, सेनिटाइजर और एम्बुलेंस सहित अन्य जरूरी सामानों की आपूर्ति के लिए 'मीबड्डी' और 'एपीइट्स' जैसे ऐप शुरू किये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअरुणाचल प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन के कारण घरों तक सीमित लोगों की मदद करने के विभिन्न कदम उठाए हैं। 25 मार्च से लॉकडाउन लागू होने के तुरंत बाद राज्य सरकार ने 'यू टेल अस' और 'दुकान दादा' जैसे ऑनलाइन ऐप शुरू किए।

ईटानगर:अरुणाचल प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन के कारण घरों तक सीमित लोगों की मदद करने के विभिन्न कदम उठाए हैं ताकि जरूरी चीजें उनके घरों तक पहुंच सके। 25 मार्च से लॉकडाउन लागू होने के तुरंत बाद राज्य सरकार ने 'यू टेल अस' और 'दुकान दादा' जैसे ऑनलाइन ऐप शुरू किए। वहीं बाद में किराने का सामान और मास्क, सेनिटाइजर और एम्बुलेंस सहित अन्य जरूरी सामानों की आपूर्ति के लिए 'मीबड्डी' और 'एपीइट्स' जैसे एप शुरू किए हैं।

इसकी परिकल्पना राजधानी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) तुम्मे अमो ने की थी। उन्होंने कहा, ‘‘मल्टी-सर्विस स्टोर और दरवाजे पर जरूरी सेवाएं प्रदान करने के लिए निजी डेवलपर्स की मदद से शुरू की गई डिलीवरी ऐप से राजधानी के लोगों को राहत पहुंचायी जा रही है जो कोरोना वायरस के प्रसार पर रोकने और मेलजोल से दूर रहने के लिए अपने घरों पर हैं।’’ एसपी ने कहा कि राजधानी पुलिस ने दो वाहनों को क्रमश: ईटानगर और नाहरलागुन में मरीजों को अस्पताल ले जाने, बुजुर्गों की सेवा करने और मौत होने की दशा में शवों को ले जाने के लिए तैनात किये हैं।

उन्होंने कहा, "पुलिस कोविड-19 नियंत्रण कक्ष से संपर्क करके दोनों वाहनों की सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है।" एसपी ने कहा कि आवश्यक सेवाओं की पेशकश के लिए कई स्टोर भी मैदान में उतरे हैं, जबकि 'हेंकाकोपस' ऐप बिजली के बिलों के ऑनलाइन भुगतान, भारत गैस सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी की सुविधा दे रहा है।

टॅग्स :अरुणाचल प्रदेशकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्टक्रोध में जुबान आत्मघाती बन जाती है...!

क्राइम अलर्टअरुणाचल प्रदेश की 3 महिलाओं के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार और अपमानजनक भाषा?, 11 मार्च तक न्यायिक हिरासत में हर्ष सिंह और रूबी जैन

क्राइम अलर्ट500 रुपये में मसाज पार्लर में काम करने वाली धंधेवाली?, अरुणाचल प्रदेश की तीन महिलाओं के साथ हॉरर घटना

भारतअरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के जंगलों में लगी भीषण आग, वायु सेना ने 1.39 लाख लीटर पानी से बुझाई आग; टला बड़ा सकंट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं