लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने 789 स्वयं सहायता समूहों को दिया ऋण

By भाषा | Updated: July 22, 2021 10:31 IST

Open in App

ईटानगर, 22 जुलाई अरुणाचल प्रदेश सरकार ने ‘दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन’ (डीएवाई एनआरएलएम) के तहत राज्य के 789 स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को आठ करोड़ रुपये से अधिक का ऋण दिया है।

मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने बुधवार को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), अरुणाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक (एपीआरबी) और अरुणाचल प्रदेश राज्य सहकारी एपेक्स बैंक (एपीएससीएबी) के जरिए योजना के तहत 8,27,47,000 रुपये का ऋण दिया।

अधिकारियों ने बताया कि यह योजना राज्य के ग्रामीण विकास विभाग के अरुणाचल राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एआरएसआरएलएम) द्वारा लागू की जा रही है, जिससे प्रत्येक पात्र एसएचजी को एक लाख रुपये की सब्सिडी वाली ऋण राशि दी जाएगी।

भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 2022 में देशभर में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम इसी का एक हिस्सा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह