लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश : पासीघाट निकाय चुनाव में भाजपा की जीत, ईटानगर नगर निगम में जद (यू) को नौ सीटें

By भाषा | Updated: December 26, 2020 19:38 IST

Open in App

ईटानगर, 26 दिसंबर अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट नगर परिषद (पीएमसी) की आठ में से छह सीटें जीत कर भाजपा ने स्थानीय निकाय का शासन कांग्रेस से छीन लिया है वहीं ईटानगर में हुए नगर निगम चुनाव (आईएमसी) में पहली बार हिस्सा लेने वाली पार्टी जद (यू) को नौ सीटें मिली हैं।

राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा को 20 सीटों वाले ईटानगर नगर निगम के चुनाव में 10 सीटें मिली हैं जबकि जदयू को नौ और एनपीपी के हिस्से में एक सीट आयी है। भाजपा को बहुमत से एक सीट कम मिली है।

राज्य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि आईएमसी में भाजपा को मिली 10 सीटों में से पांच पर उसके उम्मीदवार निर्विरोध जीते हैं।

पीएमसी चुनाव 2013 में सात सीटें जीतने वाली कांग्रेस को इस बार सिर्फ दो सीटें मिली हैं। वहीं आईएमसी में कांग्रेस का खाता नहीं खुल सका।

स्थानीय निकाय चुनाव में जनता दल (यूनाइटेड) का प्रदर्शन काफी मायने रखता है क्योंकि अरुणाचल प्रदेश में उसके सात में से छह विधायक एक दिन पहले ही भाजपा का दामन थाम चुके हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जद (यू) ने 2019 में अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में 15 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे और सात सीटों पर उसे जीत मिली थी। भाजपा (41 सीटें) के बाद वह राज्य में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी।

वर्ष 2013 में पीएमसी में 12 और आईएमसी में 30 सीटें थीं। लेकिन वार्डों के परिसीमन के बाद दोनों निकायों में सीटें घट गईं।

पिछले चुनाव में पीएमसी में कांग्रेस को सात सीटें मिली थीं, भाजपा को दो और निर्दलीय उम्मीदवारों को तीन सीटें मिली थीं।

आईएमसी चुनाव 2013 में कांग्रेस को 21 सीटें मिली थीं। वहीं राकांपा को चार, भाजपा को तीन, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल और निर्दलीय को एक-एक सीट मिली थी।

अरुणाचल प्रदेश में विभिन्न कारणों से स्थानीय निकाय चुनाव दो साल से भी ज्यादा देरी से हो रहे हैं।

आयोग के अधिकारी ने बताया कि राज्य में जिला परिषद की 142 सीटों और ग्राम पंचायतों की 1,670 सीटों के लिए भी वोटों की गिनती जारी है।

राज्य में 22 दिसंबर को हुए मतदान में 73 प्रतिशत वोट पड़े थे। चुनाव आयोग के अनुसार, जिला परिषद की कुल 240 में से 96 सीटों और ग्राम पंचायत की 8,291 सीटों में से 5,410 पर भाजपा निर्विरोध जीती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र