लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में बीजेपी की बल्ले-बल्ले, तीन प्रत्याशी निर्विरोध जीते

By भाषा | Updated: March 29, 2019 05:41 IST

अपर मुख्य चुनाव आयुक्त केंगी दरांग ने यहां संवाददाताओं को यह जानकारी दी। राज्य की आलो ईस्ट विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी केंतो जिनी को उस समय जीत हासिल कर ली जब उनके एकमात्र प्रतिद्वंदी और कांग्रेस प्रत्याशी मिनकिर लोल्लेन का नामांकन मंगलवार को अवैध पाया गया। 

Open in App

अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में बृहस्पतिवार को नाम वापिस लेने की अंतिम तारीख समाप्त होने के साथ इस राज्य की तीन सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी र्निविरोध निर्वाचित घोषित कर दिये गए। इस राज्य में 60 सदस्यीय विधानसभा और लोकसभा की सीट के लिए 11 अप्रैल को मतदान किया जायेगा पर अब केवल 57 सीटों पर ही वोट डाले जायेंगे। 

अपर मुख्य चुनाव आयुक्त केंगी दरांग ने यहां संवाददाताओं को यह जानकारी दी। राज्य की आलो ईस्ट विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी केंतो जिनी को उस समय जीत हासिल कर ली जब उनके एकमात्र प्रतिद्वंदी और कांग्रेस प्रत्याशी मिनकिर लोल्लेन का नामांकन मंगलवार को अवैध पाया गया। 

राज्य की येचुली विधानसभा सीट भाजपा का प्रत्याशी र्निविरोध चुन लिया गया। इसके अलावा दिरांग विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी फुरपा त्सेरिंग उस समय निर्वाचित घोषित हो गये जब कांग्रेस एवं एक निर्दलीय प्रत्याशी ने बृहस्पतिवार को अपना नाम वापस ले लिया।

इसके साथ ही अब राज्य में 57 सीटों पर 191 प्रत्याशी जोर आजमाइश कर रहे हैं। इनमें भाजपा के 57, कांग्रेस के 47, नेशनल पीपुल्स पार्टी के 30, जदयू के 17, जदसेक्युलर के 13 एवं एई इंडिया पार्टी का एक प्रत्याशी मैदान में है। साथ ही 17 स्वतंत्र उम्मीदवार भी मैदान में है। 

टॅग्स :अरुणाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्टक्रोध में जुबान आत्मघाती बन जाती है...!

क्राइम अलर्टअरुणाचल प्रदेश की 3 महिलाओं के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार और अपमानजनक भाषा?, 11 मार्च तक न्यायिक हिरासत में हर्ष सिंह और रूबी जैन

क्राइम अलर्ट500 रुपये में मसाज पार्लर में काम करने वाली धंधेवाली?, अरुणाचल प्रदेश की तीन महिलाओं के साथ हॉरर घटना

भारतअरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के जंगलों में लगी भीषण आग, वायु सेना ने 1.39 लाख लीटर पानी से बुझाई आग; टला बड़ा सकंट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया