अरुणाचल प्रदेश: खोंसा इलाके में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 6 उग्रवादी ढेर, 4 AK-47 और 2 चाइनीज MQ बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 11, 2020 12:17 IST2020-07-11T12:07:55+5:302020-07-11T12:17:49+5:30

सैन्य सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ में असम राइफल्स का एक जवान भी घायल हुआ है।

Arunachal Pradesh 6 militants killed 4 AK-47 and 2 Chinese MQ recovered in encounter with security forces in Khonsa area | अरुणाचल प्रदेश: खोंसा इलाके में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 6 उग्रवादी ढेर, 4 AK-47 और 2 चाइनीज MQ बरामद

शनिवार को असम राइफल्स और अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने मिलकर अभियान चलाया।

Highlightsमुठभेड़ स्थल से छह हथियारों के साथ अन्य युद्धक जैसी सामग्री बरामद हुई है। अभियान में मारे गए सभी उग्रवादियों का संबंध नगा उग्रवादी संगठन एनएससीएन (आईएम) से होने की संभावना है।

अरुणाचल प्रदेश के खोंसा इलाके में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में छह उग्रवादी मारे गए। सैन्य सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ में असम राइफल्स का एक जवान भी घायल हुआ है। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि अभियान में मारे गए सभी उग्रवादियों का संबंध नगा उग्रवादी संगठन एनएससीएन (आईएम) से होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि यह मुठभेड़ सुबह करीब साढ़े चार बजे हुई। मुठभेड़ स्थल से छह हथियारों के साथ अन्य युद्धक जैसी सामग्री बरामद हुई है। सेना ने उग्रवादियों के पास से 4 AK-47 और 2 चाइनीज MQ हथियार बरामद किये हैं। 

राज्य के डीजीपी आरपी उपाध्याय ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे अरुणाचल प्रदेश की पुलिस और असम राइफल्स ने मिलकर एनकाउंटर अभियान शुरु किया। यह घटना प्रदेश के लोंगडिंग जिले के नगिन्यू गांव में हुआ। 

इस ऑपेरशन में करीब 6 उग्रवादी मारे गए, जबकि 1 असम राइफल्स के जवान घयाल हो गया। जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। इसके अलावा 6 बड़े हथियार बरामद किये गये हैं, जिनमें 4 AK-47 और 2 चाइनीज MQ बरामद किये गये। 

Web Title: Arunachal Pradesh 6 militants killed 4 AK-47 and 2 Chinese MQ recovered in encounter with security forces in Khonsa area

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे