अरुणाचल ने असम से लगी सीमा पर गोलीबारी के बाद जांच के आदेश

By भाषा | Updated: November 23, 2021 20:06 IST2021-11-23T20:06:33+5:302021-11-23T20:06:33+5:30

Arunachal orders probe after firing on border with Assam | अरुणाचल ने असम से लगी सीमा पर गोलीबारी के बाद जांच के आदेश

अरुणाचल ने असम से लगी सीमा पर गोलीबारी के बाद जांच के आदेश

ईटानगर, 23 नवंबर अरुणाचल प्रदेश सरकार ने मंगलवार को अंतरराज्यीय सीमा पर असम के वन अधिकारियों और पेड़ों की अवैध कटाई करने वालों के बीच हुई गोलीबारी की जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

असम के अधिकारियों के अनुसार राज्य के लखीमपुर जिले में पेड़ों की अवैध कटाई करने वाले अपराधियों और अधिकारियों के बीच गोलीबारी हुयी। पेड़ों की अवैध कटाई करने वाले लोग अरुणाचल प्रदेश के थे। लखीमपुर जिला अरुणाचल प्रदेश की सीमा से लगा है। अधिकारियों ने कहा कि रंगा संरक्षित वन में अंतरराज्यीय सीमा के पास बेलबस्ती में हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) चुकू आपा ने कहा कि उन्होंने पापुम पारे के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को घटना की जांच करने का निर्देश दिया है। आपा ने कहा, "हम आश्वस्त नहीं हैं कि हमारी ओर से किसने गोली चलाई। संभवत: अपराधियों ने दो पड़ोसी राज्यों के बीच गलतफहमी पैदा करने के लिए ऐसा किया।"

इस घटना से एक दिन पहले ही सोमवार को लखीमपुर और पापुम पारे जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक हुयी थी जिसमें अंतरराज्यीय सीमा मुद्दों पर चर्चा की गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Arunachal orders probe after firing on border with Assam

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे