लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल : विधायक के खिलाफ नस्ली टिप्पणी करने वाले को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

By भाषा | Updated: May 28, 2021 21:29 IST

Open in App

ईटानगर, 28 मई अरुणाचल प्रदेश में विधायक के खिलाफ नस्लभेदी टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार हुए पारस सिंह को शुक्रवार को ईटानगर की एक अदालत ने एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

यूट्यूबर पारस सिंह को इस मामले में पंजाब के लुधियाना से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया था।

पारस पर आरोप है कि उसने यूट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट कर अपनी टिप्पणी से पूर्वोत्तर के लोगों के खिलाफ दुर्भावना और नफरत को बढ़ावा दिया है। बाईस साल के पारस को इस मामले में शनिवार को दोबारा अदालत के सामने पेश किया जाएगा।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस बात का दावा किया कि पारस ने पूर्वोत्तर के लोगों के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी यूट्यूब के जरिए धन राशि कमाने तथा लोकप्रियता हासिल करने के लिए की है।

राज्य पुलिस का एक विशेष जांच दल लुधियाना गया, जहां अदालत से आरोपी पारस को तीन दिन के ट्रांजिट रिमांड पर लेने की अनुमति ली।

गौरतलब है कि पारस ने अपने यूट्यूब चैनल पर कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक निनोंग एरिंग के खिलाफ नस्लभेदी टिप्पणी की थी। पारस ने हालांकि एक अन्य मामले में माफी भी मांगी थी।

पारस ने हालांकि एक अन्य मामले में माफी भी मांगी थी।

पारस की टिप्पणी एरिंग द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखे गए एक पत्र के संबंध में थी, जिसमें उन्होंने पबजी मोबाइल इंडिया के नए अवतार बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया के पुन: लॉन्च पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां