लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल के राज्यपाल ने ग्राम प्रधानों से लोगों को टीका लेने के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: September 26, 2021 22:07 IST

Open in App

ईटानगर, 26 सितंबर अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बी डी मिश्रा ने रविवार को ग्राम प्रधानों से लोगों को कोविड रोधी टीका लेने के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह किया। मिश्रा, ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम के तहत वेस्ट कामेंग और तवांग जिले की चार दिवसीय यात्रा पर हैं।

उन्होंने दिरांग में ‘गांव बुरा’ या ग्राम प्रधानों से बातचीत की। राज्यपाल ने गांव वालों से बिना संकोच के टीका लगवाने और कोविड से बचने के उपाय अपनाने का आग्रह किया। मिश्रा ने तवांग के लिए रवाना होने से पहले ग्रामीणों को दैनिक वस्तुएं प्रदान की।

तवांग के रास्ते पर उन्होंने जसवंत गढ़ युद्ध स्मारक पर पुष्प अर्पित किये और 1962 के योद्धा राइफलमैन जसवंत सिंह रावत को श्रद्धांजलि दी।

इससे पहले मिश्रा ने वेस्ट कामेंग में दिरांग के पास स्थित 16 मद्रास रेजिमेंट के सैनिकों से बातचीत की। राज्यपाल ने 1971 युद्ध में शहीद हुए लेफ्टिनेंट कर्नल वेद प्रकाश घई की प्रतिमा का भी अनावरण किया, जिन्हें महावीर चक्र दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग