अरुणाचल कैबिनेट ने जलवायु परिवर्तन पर घोषणापत्र को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: November 13, 2021 20:31 IST2021-11-13T20:31:23+5:302021-11-13T20:31:23+5:30

Arunachal cabinet approves manifesto on climate change | अरुणाचल कैबिनेट ने जलवायु परिवर्तन पर घोषणापत्र को मंजूरी दी

अरुणाचल कैबिनेट ने जलवायु परिवर्तन पर घोषणापत्र को मंजूरी दी

सेइजोसा (अरुणाचल प्रदेश), 13 नवंबर अरुणाचल प्रदेश के मंत्रिमंडल ने यहां चौतरफा प्रयासों के साथ लोगों और उत्तर-पूर्वी राज्य के व्यापक, जलवायु-अनुकूल और समावेशी विकास में तेजी लाने के लिए शनिवार को यहां ‘पक्के घोषणापत्र’ को अनुमति प्रदान की।

मुख्यमंत्री पेमा खांडु की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक पहली बार राज्य की राजधानी के बाहर पक्के केसांग जिले में पक्के बाघ अभयारण्य में हुई।

प्रधान सचिव वित्त डॉ शरत चौहान ने संवाददाताओं को बताया कि यह घोषणा पांच व्यापक विषयों के माध्यम से कम उत्सर्जन और जलवायु अनुकूल विकास की दिशा में बहुक्षेत्रीय दृष्टिकोण का प्रस्ताव रखती है।

उन्होंने बताया कि इन पांच विषयों में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन, स्वास्थ्य एवं सभी का कल्याण, सतत एवं अनुकूल जीवन और आजीविकाएं एवं अवसर शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Arunachal cabinet approves manifesto on climate change

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे