लाइव न्यूज़ :

Air Strike पर पित्रोदा की टिप्पणी पर अरुण जेटली का पलटवार- कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का पाक की भाषा में बात करना 'दुर्भाग्यपूर्ण'

By भाषा | Updated: March 22, 2019 18:01 IST

सैम पित्रोदा ने कथित तौर पर कहा कि मुंबई आतंकवादी हमले के बाद भारत हवाई हमले से जवाब दे सकता था लेकिन ‘‘मेरे हिसाब से दुनिया से ऐसे नहीं निपटा जाता।’’ पित्रोदा ने यह भी कहा था कि वह बालाकोट हवाई हमले और उसमें मारे गए आतंकवादियों की संख्या के बारे में ‘और जानना’ चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे''कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का उसी भाषा में बात करना दुर्भाग्यपूर्ण है और यह देश की भावनाओं को भी आहत करता है।''''यह कहना कि पुलवामा हमला खुद से कराया गया था, यह पाकिस्तान के दावों का समर्थन करता है।''

केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने पुलवामा हमले के बाद बालाकोट में आतंकवादी शिविर पर भारतीय वायु सेना के हवाई हमले पर टिप्पणियों के लिए इंडियन ओवरसीज कांग्रेस प्रमुख सैम पित्रोदा की शुक्रवार को आलोचना करते हुए उनके बयान को ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ और पाकिस्तान की बातों का समर्थन करने वाला बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान के अलावा ऐसा कोई देश नहीं है जिसने भारत द्वारा किए हवाई हमले या सर्जिकल स्ट्राइक की आलोचना की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का उसी भाषा में बात करना दुर्भाग्यपूर्ण है और यह देश की भावनाओं को भी आहत करता है। यह कहना कि पुलवामा हमला खुद से कराया गया था, यह पाकिस्तान के दावों का समर्थन करता है।’’

सैम पित्रोदा ने कथित तौर पर कहा कि मुंबई आतंकवादी हमले के बाद भारत हवाई हमले से जवाब दे सकता था लेकिन ‘‘मेरे हिसाब से दुनिया से ऐसे नहीं निपटा जाता।’’ पित्रोदा ने यह भी कहा था कि वह बालाकोट हवाई हमले और उसमें मारे गए आतंकवादियों की संख्या के बारे में ‘और जानना’ चाहते हैं।

पित्रोदा के बयान को ‘‘गलत’’ बताते हुए जेटली ने कहा कि यह इस धारणा पर आधारित है कि पाकिस्तान के सरकारी तत्व और सरकार से इतर तत्व अलग-अलग हैं। जेटली ने पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर के भाजपा में शामिल होने वाले एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से कहा, ‘‘आतंकवादी हमलों पर उनकी (पाकिस्तान) प्रतिक्रिया यह दिखाती है कि सरकार से इतर हमलावर पाकिस्तान के सरकारी तत्वों की महज एक विस्तारित शाखा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत का सुरक्षा सिद्धांत अब बदल गया है। अब हम आतंकवाद की जहां से उत्पत्ति होती है, वहां हमला करते हैं। यह उन लोगों के बीच वैचारिक लड़ाई है जो हरसंभव कदमों का इस्तेमाल कर भारत की रक्षा करना चाहते हैं या जो बंधे हाथों से भारत के लिए लड़ना चाहते हैं।’’

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकअरुण जेटलीकांग्रेसपुलवामा आतंकी हमलाजैश-ए-मोहम्मद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह