लाइव न्यूज़ :

अरुण जेटली ने कहा, नरेन्द्र मोदी और विराट कोहली को हराना बहुत मुश्किल, राहुल गांधी लंबी रेस के घोड़ा नहीं

By विकास कुमार | Updated: December 19, 2018 19:08 IST

राफेल पर राहुल गांधी के 'चौकीदार चोर है' है के नारे के बारे में जब पूछा गया, तो उन्होंने राहुल गांधी के बारे में कहा कि वो सफेद झूठ बोल रहे हैं. उन्होंने साथ ही में राहुल गांधी को एक सख्त हिदायत तक दे डाली. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के ये पैतरे राजनीति में उन्हें लंबे समय तक स्थापित नहीं रख सकता है.

Open in App

देश के वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 2019 में नरेन्द्र मोदी की जीत को लेकर पूछे गए सवाल का एक दिलचस्प जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी और विराट कोहली दोनों अपने क्षेत्र के बेहतरीन खिलाड़ी हैं, इसलिए इन दोनों को हराना बहुत मुश्किल काम है। 

'एजेंडा आजतक' में राजदीप सरदेसाई के द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने ये उत्तर दिया है। कार्यक्रम में जब अरुण जेटली से पुछा गया कि 2019 में लोकसभा चुनाव है और क्रिकेट का वर्ल्ड कप भी है। तो क्या नरेन्द्र मोदी और विराट कोहली जीत पाएंगे ? अरुण जेटली ने इस पर यह दिलचस्प जवाब दिया। 

अरुण जेटली ने पूरे कार्यक्रम में आर्थिक और राजनीतिक हालात को तर्कों के माध्यम से रखने की कोशिश की। राफेल पर राहुल गांधी के 'चौकीदार चोर है' है के नारे के बारे में जब पूछा गया, तो उन्होंने राहुल गांधी के बारे में कहा कि वो सफेद झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने साथ ही में राहुल गांधी को एक सख्त हिदायत तक दे डाली। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के ये पैतरे राजनीति में उन्हें लंबे समय तक स्थापित नहीं रख सकता है। 

अरुण जेटली ने कांग्रेस पार्टी पर देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 2008 की आर्थिक मंदी के बाद कांग्रेस सरकार ने धड़ल्ले से लोन बांटा, बाजार में आर्थिक मंदी होने के कारण निवेश अटक गया और बैंकों का 8 लाख करोड़ एनपीए हो गया। इस दौरान आरबीआई ने भी आंखें मूंदे रखा। 

अरुण जेटली ने आरबीआई के साथ केंद्र सरकार के रिश्तों पर भी सफाई दी। उन्होंने साफ लहजों में कहा कि केंद्र सरकार को आरबीआई के रिज़र्व से एक फूटी कौड़ी नहीं चाहिए, लेकिन इस बात पर चर्चा होनी चाहिए कि आरबीआई के पास कितना रिज़र्व होना चाहिए।  

टॅग्स :अरुण जेटलीनरेंद्र मोदीविराट कोहलीराहुल गांधीराफेल नडाल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी