लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमले पर बोले अरुण जेटली, आतंकवादियों को कभी नहीं भूलने वाला सबक सिखाया जायेगा

By भाषा | Updated: February 14, 2019 19:11 IST

Jammu and Kashmir's Pulwama attack: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार को हुए आईईडी धमाके में अब तक 20 जवानों शहीद हो गए हैं और 45 घायल हो गए हैं। हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली है।

Open in App

जम्मू कश्मीर के पुलमावा में आतंकी हमले को ‘‘कायराना एवं निंदनीय’’ कृत्य करार देते हुए केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने बृहस्पतिवार को कहा कि आतंकवादियों को इस जघन्य कृत्य के लिये कभी नहीं भूलने वाला सबक सिखाया जायेगा । वरिष्ठ भाजपा नेता जेटली ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ पुलवामा में सीआरपीएफ पर हमला कायराना और निंदनीय आतंकी कृत्य है। राष्ट्र अपने शहीद सैनिकों को नमन करता है। हम सभी शहीदों के परिवारों के साथ एकजुटता से खड़े हें । ’’ केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘ आतंकवादियों को इस जघन्य कृत्य के लिये कभी नहीं भूलने वाला सबक सिखाया जायेगा ।’’ जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में बृहस्पतिवार को जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों की बस को टक्कर मार दी, जिसमें कम से कम 18 जवान शहीद हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जैश-ए-मोहम्मद ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है।आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए भाजपा ने कहा कि भारत इस पर चुप नहीं बैठेगा और पाकिस्तान पोषित आतंकवादियों एवं उसके आकाओं को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने ‘भाषा’ से कहा, ‘‘ हम इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हैं और इस पर चैन से नहीं बैठेंगे । आतंकवाद और आतंकियों के खिलाफ लड़ाई और सख्त होगी । ’’ उन्होंने कहा कि इस आतंकी घटना को अंजाम देने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि आतंकवादियों के आका पाकिस्तान और आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा । हुसैन ने कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ ‘‘आपरेशन आल आउट’’ चलाया गया था और आतंकवादियों का सेना ने सफाया करने का काम किया । अब पाकिस्तान, आईएसआई और बचेखुचे आतंकवादियों ने यह साजिश की है ।

टॅग्स :अरुण जेटलीजम्मू कश्मीरआतंकी हमलापुलवामा आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं