लाइव न्यूज़ :

जेटली पर खड़गे का पलटवार, कहा- उनको कैबिनेट में केवल विपक्ष पर हमला करने के लिए रखा गया है

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 23, 2018 15:51 IST

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि अरुण जेटली पर निशाना साधते हुए कहा, मोदी जी ने उन्हें सिर्फ विपक्ष पर हमला करने और कमेंट करने के लिए ही कैबिनेट में रखा है।

Open in App

नई दिल्ली, 23 सितंबर: रॉफेल मुद्दे पर  वित्तमंत्री अरुण जेटली ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू के द्वारा जमकर कांग्रेस पर निशाना साधा। ऐसे में अब  कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसपर प्रतिक्रिया जेटली को आड़े हाथों लेते हुए दी है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि अरुण जेटली पर निशाना साधते हुए कहा, मोदी जी ने उन्हें सिर्फ विपक्ष पर हमला करने और कमेंट करने के लिए ही कैबिनेट में रखा है। मैं जेटली जी से कहना चाहूंगा कि आपके बड़े दावे और शब्द आम लोगों के पेट भरने वाले नहीं हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि  राफेल सौदे में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है इसीलिए किसी भी सूरत में इसको रद्द नहीं किया जाएगा।  मौजूदा राफेल विमान कांग्रेस की अगुआई वाली यूपीए सरकार के दौरान की गई बातचीत की तुलना में सस्ता है और कहा कि इन सभी तथ्यों और आंकड़ों को सीएजी के समक्ष रखा जाएगा।

विमान उच्च दर पर खरीदे गए हैं या नहीं यह सीएजी की जांच का मामला है और इसके सारे आंकडे भी कैग  के सामने हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कहा है कि मुझे बिल्कुल हैरानी नहीं होगी अगर ये सब सुनियोजित निकलता है। 30 अगस्त को राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'पेरिस में कुछ धमाके होने वाले हैं' और उसके बाद वही हुआ जैसा कि उन्होंने कहा था।' उन्होंने कहा, '30 अगस्त को ट्वीट करते हैं कि फ्रांस के अंदर कुछ बॉम्ब चलने वाले हैं।

टॅग्स :कांग्रेसअरुण जेटली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह