लाइव न्यूज़ :

इलाज करवा अमेरिका से वापस लौटते ही बोले अरुण जेटली, 'घर आकर खुश हूं' जल्द संभाल सकते है वित्त मंत्री का पदभार

By भाषा | Updated: February 9, 2019 18:08 IST

अमेरिका में दिए एक इंटरव्यू में अरुण जेटली ने कहा था कि वह बजट पर होने वाली चर्चा का जवाब देने के लिये शायद ही संसद में उपस्थित हो सकें क्योंकि यह डाक्टरों की सलाह पर निर्भर करेगा। 

Open in App

केंद्रीय मंत्री अरुण जेटलीअमेरिका से इलाज कराने के बाद शनिवार को स्वदेश लौट आये हैं। जेटली ने ट्वीट किया, ‘‘वापस आकर खुश हूं।’’ उल्लेखनीय है कि जेटली इलाज कराने के लिये पिछले महीने अमेरिका चले गये थे। इसकी वजह से वह नरेन्द्र मोदी सरकार का छठा और अंतिम बजट पेश नहीं कर पाये। इलाज के लिये अमेरिका जाने से पहले मोदी सरकार में वह वित्त मंत्री थे। उनकी अनुपस्थिति में वित्त मंत्रालय का कार्यभार पीयूष गोयल को सौंपा गया। गोयल ने ही इस बार लोकसभा में अंतरिम बजट भी पेश किया।

हालांकि, जेटली अमेरिका में रहते हुए भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहे। उन्होंने इस दौरान फेसबुक और ट्विटर पर कई बार लिखा तथा बजट पेश होने के बाद वीडियो कांफ्रेंस के जरिये एक संवाददाता सम्मेलन को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विषयों पर कुछ साक्षात्कार भी दिये।

पीटीआई -भाषा को अमेरिका में एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा था कि उनकी स्वदेश वापसी चिकित्सकों की हिदायत पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहा था कि वह बजट पर होने वाली चर्चा का जवाब देने के लिये शायद ही संसद में उपस्थित हो सकें क्योंकि यह डाक्टरों की सलाह पर निर्भर करेगा। 

संसद का बजट सत्र 13 फरवरी को समाप्त होने वाला है। अंतरिम बजट पर लोकसभा में चर्चा शुरू हो चुकी है।

टॅग्स :अरुण जेटलीअमेरिकाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित