Arun Jaitley Health Update: अरुण जेटली की हालत नाजुक, एम्स देखने पहुंचे कोविंद, शाह और योगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 17, 2019 05:11 IST2019-08-16T23:53:41+5:302019-08-17T05:11:10+5:30

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार देर रात दिल्ली स्थित एम्स पहुंचकर अरुण जेटली के स्वास्थ्य का जायजा लिया। इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी एम्स पर जेटली की हालत के बारे में जानकारी ली थी। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन भी मौजूद थे।

Arun Jaitley Health Updates in Hindi Amit Shah Visits aiims at midnight | Arun Jaitley Health Update: अरुण जेटली की हालत नाजुक, एम्स देखने पहुंचे कोविंद, शाह और योगी

Arun Jaitley Health Update: अरुण जेटली की हालत नाजुक, एम्स देखने पहुंचे कोविंद, शाह और योगी

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार देर रात दिल्ली स्थित एम्स पहुंचकर अरुण जेटली के स्वास्थ्य का जायजा लिया। इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी एम्स पर जेटली की हालत के बारे में जानकारी ली थी। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन भी मौजूद थे।

जेटली नौ अगस्त से एम्स के आईसीयू में भर्ती हैं और उनकी हालत ‘‘गंभीर’’ बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम उनके उपचार पर नजर रख रही है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने नौ अगस्त के बाद से उनके स्वास्थ्य की स्थिति को लेकर कोई बुलेटिन जारी नहीं किया है। सांस लेने में तकलीफ और बेचैनी की शिकायत के बाद नौ अगस्त को उन्हें एम्स में भर्ती किया गया था।

जेटली पेशे से एक वकील हैं और वह भाजपा सरकार के पहले कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल का अहम हिस्सा रहे थे। उन्होंने वित्त एवं रक्षा दोनों मंत्रालयों का कार्यभार संभाला था और प्राय: वह सरकार के प्रमुख संकटमोचक के तौर पर कार्य करते रहे हैं।

अपने खराब स्वास्थ्य के कारण ही संभवत: जेटली ने 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा। पिछले साल 14 मई को एम्स में उनके गुर्दे का प्रत्यारोपण हुआ था और उस वक्त उनकी जगह रेल मंत्री पीयूष गोयल ने वित्त मंत्रालय का कार्यभार संभाला था। लंबे समय से मधुमेह से ग्रसित होने के कारण अपने बढ़े हुए वजन को ठीक करने के लिये सितंबर 2014 में उन्होंने बेरियाट्रिक सर्जरी करायी थी।

17 Aug, 19 : 12:45 AM

एम्स से लौटे अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री अभी भी मौजूद

17 Aug, 19 : 12:37 AM

एम्स में कई दिग्गज नेता मौजूद, मीडियाकर्मियों का तांता

17 Aug, 19 : 12:01 AM

अरुण जेटली की हालत गंभीर लेकिन स्थिर, एम्स पहुंचे गृहमंत्री शाह

Web Title: Arun Jaitley Health Updates in Hindi Amit Shah Visits aiims at midnight

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे