लाइव न्यूज़ :

Arun Jaitley Health: अरुण जेटली की हालत गंभीर, ECMO पर रखा गया, मायावती पहुंचीं एम्स

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 17, 2019 12:39 IST

Arun Jaitley healthः डॉक्टरों की एक टीम पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की निगरानी कर रही है, जिसमें एंडोक्रिनोलॉजिस्ट्स, कार्डियोलॉजिस्ट्स और नेफ्रोलॉजिस्ट्स भी शामिल हैं। 

Open in App

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली (66 वर्षीय) अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में एडमिट हैं। एम्स में जेटली को एक्स्ट्रा-कॉरपोरियल मैम्ब्रेन ऑक्सीजेनेशन (ECMO) पर रखा गया है।  9 अगस्त को सांस लेने में हो रही तकलीफ की वजह से अरुण जेटली को एम्स में रात को 9 बजे भर्ती कराया गया था। जेटली की हालत में फिलहाल कोई सुधार नहीं है। जेटली जब से एम्स में भर्ती हैं पिछले इन दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और बाबा रामदेव समेत कई नेता उनसे मिलने एम्स पहुंच चुके हैं। इनके अलावा  विपक्ष के कई नेता भी जेटली को देखने गये थे।

अरुण जेटली डायबिटीज समेत कई बीमारियों से जूझ रहे हैं। पिछले साल मई में किडनी ट्रांसप्लांट के बाद से उनका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ता चला गया। उनके पैर में सॉफ्ट टिश्यू कैंसर का भी कुछ ही महीनों पहले ट्रीटमेंट हुआ है।

जेटली के बायें पैर में सॉफ्ट टिशू कैंसर हो गया है जिसकी सर्जरी के लिए जेटली इसी साल जनवरी में अमेरिका भी गए थे। वो सितंबर 2014 में डायबिटीज मैनेज के लिए गैस्ट्रिक बाईपास सर्जरी करा चुके हैं। इसके अलावा वो साल 2005 में हार्ट सर्जरी भी करा चुके हैं। 

17 Aug, 19 01:41 PM

मंत्री जीतेंद्र सिंह हाल जानने पहुंचे एम्स 

शनिवार सुबह केंद्रीय मंत्री जीतेंद्र सिंह जेटली से मिलने एम्स पहुंचे थे 

17 Aug, 19 12:31 PM

गृह मंत्री अमित शाह जेटली को देखने फिर से जायेंगे

आज ( 17 अगस्त) दिन में गृह मंत्री अमित शाह जेटली को देखने फिर से जा सकते हैं।  कल शुक्रवार (16 अगस्त) जेटली की हालात पहले से ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके बाद देर रात गृह मंत्री अमित शाहअरुण जेटली के स्वास्थ्य का हाल जानने एम्स गये थे। लेकिन थोड़े देर बाद वहां से निकल गये थे। 

17 Aug, 19 12:31 PM

मायावती के साथ सतीश मिश्र भी अरुण जेटली को देखने एम्स गये हैं। 

17 Aug, 19 12:31 PM

बसपा सुप्रीम मायावती एम्स में आज (17 अगस्त) अरुण जेटली को देखने पहुंची हैं।

टॅग्स :अरुण जेटलीएम्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

स्वास्थ्यबजट 2026-27 स्वास्थ्य मंत्रालयः 1,06,530.42 करोड़ रुपये, 5 क्षेत्रीय चिकित्सा हब, नई दिल्ली एम्स को 5,500.92 करोड़ रुपये

स्वास्थ्य12 से 13 वर्ष, तंबाकू, शराब, भांग या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन?, 8वीं, 9वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के 5900 से अधिक छात्रों से प्रश्न, सर्वेक्षण में खुलासा

भारतVijay Malhotra Passes Away: BJP के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का निधन, AIIMS में थे भर्ती; पीएम मोदी समेत नेताओं ने जताया शोक

स्वास्थ्यधूम्रपान-तंबाकू का सेवन कर रहे हैं तो रहिए अलर्ट?, कैंसर मरीजों को जनना जरूरी, उम्र और सेहत पर असर

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल