लाइव न्यूज़ :

सर्जिकल स्ट्राइक के 'हीरो' डी एस हुड्डा को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी, तो अरुण जेटली ने ऐसे साधा निशाना

By विनीत कुमार | Updated: February 23, 2019 10:45 IST

बीजेपी लंबे समय से सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर उठे सवालों के बाद कांग्रेस पर सेना का अपमान करने का आरोप लगाती रही है।

Open in App

सर्जिकल स्ट्राइक के हीरो रहे रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा को कांग्रेस की ओर से राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खास 'विजन डॉक्यूमेंट' बनाने की जिम्मेदारी दिये जाने की खबरों के बीच अरुण जेटली ने विपक्षी पार्टी पर निशाना साधा है। जेटली ने कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा कि इस कदम से यह संकेत मिलता है कि कांग्रेस पार्टी देर से ही सही लेकिन सर्जिकल स्ट्राइक किये जाने की बात मान रही है।

बीजेपी लंबे समय से सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर उठे सवालों के बाद कांग्रेस पर सेना का अपमान करने का आरोप लगाती रही है। वहीं, कांग्रेस यह कहती रही है कि उसने केवल सर्जिकल स्ट्राइक के राजनीतिकरण किये जाने का विपोध किया था।

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने जनरल हुड्डा के बड़े अनुभव को स्वीकार करते हुए कहा, 'मुझे थोड़ा भी संदेह नहीं है कि वे इस पुरानी पार्टी को कुछ मूल्यवान सुझाव देंगे।'  अपने ब्लॉग में जेटली ने साथ ही लिखा कि रिटायर्ड जनरल को अपने साथ जोड़ने की कोशिश यह दिखाता है कि कांग्रेस को करीब आधी सदी तक सरकार चलाने के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर पाठ की जरूरत है। जेटली ने साथ ही लिखा कि कांग्रेस यह दिखाने की कोशिश न करे कि आतंकवाद से लड़ाई कैसे करे, इस मुद्दे पर भारत बंटा हुआ है।

जेटली ने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि सलाहकार समिति की प्रमुख पार्टी के नेताओं को बतायेंगे कि सर्जिकल स्ट्राइक कोई रोज-रोज के काम जैसा नहीं था जिसे पहले भी कई बार किया गया हो, बल्कि भारत के लिहाज से एक अहम कदम था।' 

गौरतलब है कि उरी हमले के बाद 20 सितंबर, 2016 को भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा के समीप पाकिस्तानी नियंत्रण वाले क्षेत्र में दाखिल होते हुए बड़ी कार्यवाई को अंजाम देते हुए कई आतंकी ठिकानो को नष्ट किया था।

टॅग्स :अरुण जेटलीराहुल गांधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह