लाइव न्यूज़ :

LIVE: AIIMS का बयान- अरुण जेटली की हालत स्थिर, ICU में किया जा रहा है इलाज, मोदी समेत पहुंचे कई दिग्गज

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 10, 2019 00:08 IST

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दिग्गज नेता अरुण जेटली की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि जेटली को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। 

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दिग्गज नेता अरुण जेटली की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि जेटली को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अरुण जेटली को आज सुबह करीब 11 बजे एम्स में भर्ती कराया गया है। उनकी तीन डॉक्टरों की टीम गहनता से जांच कर रहे हैं। साथ ही साथ कहा जा रहा है कि जेटली को रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एंडोक्रायनोलॉजिस्ट, हृदयरोग और गुर्दा रोग विशेषज्ञों की टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है।

लाइव अपडेट...- भाजपा नेता गौरव भाटिया एम्स पहुँचे-शिवराज सिंह ने ट्वीट करके लिखा है कि श्री @arunjaitley जी के अस्वस्थ होने का समाचार मिला। आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।-बाबा रामदेव जेटली से मिलने एम्स पहुंचे हैं। मिलनवे वालों का तांता लगा हुआ है।-  दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि अरुण जेटली को आज सुबह एम्स में भर्ती कराया गया। उनका वर्तमान में डॉक्टरों की एक टीम देखरेख कर रही है। उनका ICU में इलाज चल रहा है। वर्तमान में उनकी तबीयत स्थिर है।- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एम्स पहुंचे हैं और अस्पताल की ओर से बुलेटिन का इंतजार किया जा रहा है। - एम्स में भर्ती अरुण जेटली से मिलकर प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी वापस लौट आए हैं। - डॉ. वीके बहल के नेतृत्व में तीन डॉक्टरों की टीम लगातार जेटली की निगरानी कर रही है। - अरुण जेटली को देखने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी एम्स पहुंच गए हैं। - देश के गृह मंत्री अमति शाह भी अरुण जेटली के हाल-चाल जानने एम्स पहुंच गए हैं।- लोकसभा अध्यक्ष ओम  बिरला भी अरुण जेटली का हाल-चाल जानने पहुंचे हैं। - जेटली की तबीयत खराब होने की सूचना के बाद केंद्रीय मत्री हर्षवर्धन एम्स पहुंचे हैं, वहीं देश के गृह मंत्री अमित शाह उनका हाल चाल जानने के लिए एम्स पहुंचने वाले हैं। 

आपको बता दें कि पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली काफी समय से अस्वस्थ चल रहे हैं। किडनी संबंधी बीमारी से ग्रसित अरुण जेटली का पिछले साल मई में किडनी प्रत्यारोपण हुआ था। लेकिन किडनी के साथ-साथ जेटली कैंसर से भी जूझ रहे हैं।उनके बायें पैर में सॉफ्ट टिशू कैंसर हो गया है जिसकी सर्जरी के लिए जेटली इसी साल जनवरी में अमेरिका भी गए थे। वो सितंबर 2014 में डायबिटीज मैनेज के लिए गैस्ट्रिक बाईपास सर्जरी करा चुके हैं। इसके अलावा वो साल 2005 में हार्ट सर्जरी भी करा चुके हैं।वहीं, लोकसभा चुनाव जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अरुण जेटली ने अपने स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर नई सरकार में कोई दायित्व नहीं देने का अनुरोध किया था।जेटली ने मोदी को लिखे अपने पत्र में कहा है था कि मैं आपसे औपचारिक रूप से यह निवेदन करने के लिए लिख रहा हूं कि मुझे अपने लिये, अपनी चिकित्सा के लिए और अपने स्वास्थ्य के लिये कुछ समय चाहिए और इस कारण मुझे अभी नयी सरकार में कोई जिम्मेदारी न दी जाए।

टॅग्स :अरुण जेटलीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)एम्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

स्वास्थ्यबजट 2026-27 स्वास्थ्य मंत्रालयः 1,06,530.42 करोड़ रुपये, 5 क्षेत्रीय चिकित्सा हब, नई दिल्ली एम्स को 5,500.92 करोड़ रुपये

स्वास्थ्य12 से 13 वर्ष, तंबाकू, शराब, भांग या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन?, 8वीं, 9वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के 5900 से अधिक छात्रों से प्रश्न, सर्वेक्षण में खुलासा

भारतVijay Malhotra Passes Away: BJP के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का निधन, AIIMS में थे भर्ती; पीएम मोदी समेत नेताओं ने जताया शोक

स्वास्थ्यधूम्रपान-तंबाकू का सेवन कर रहे हैं तो रहिए अलर्ट?, कैंसर मरीजों को जनना जरूरी, उम्र और सेहत पर असर

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं