लाइव न्यूज़ :

भारत की सॉफ्ट पावर की वैश्विक पहुंच के विस्तार के लिये संगीत का उपयोग करें कलाकार : नायडू

By भाषा | Updated: December 15, 2020 21:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने मंगलवार को कलाकारों से भारत की वैश्विक पहुंच के विस्तार के लिये सॉफ्ट पावर का उपयोग करने का अनुरोध करते हुए कहा कि नृत्य और संगीत से देश अहिंसा, शांति और सद्भाव के अपने आदर्शों का प्रसार दुनिया में कर सकता है।

उन्होंने कलाकारों से लोगों तक पहुंचने के लिये डिजिटल माध्यमों के इस्तेमाल का भी अनुरोध किया।

हैदराबाद से ऑनलाइन ‘योर्स ट्रूली मरगजी’ महोत्सव का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने भारत में संगीत और नृत्य की गौरवशाली परंपरा पर प्रकाश डाला और आज के तनावपूर्ण समय में उन्हें फिर से अपनाने के महत्व पर जोर दिया।

यह उत्सव चेन्नई की दिसंबर संगीत और नृत्य महोत्सव की प्रख्यात परंपरा को ऑनलाइन माध्यम से जीवित रखने की पहल है।

उपराष्ट्रपति ने वैश्विक विचार को आकार देने में सॉफ्ट पावर की बेरोकटोक प्रकृति को भी रेखांकित किया।

उन्होंने कहा, “अपने नृत्य और संगीत के जरिये हम अहिंसा, शांति और सद्भाव के आदर्शों का प्रसार दुनिया में कर सकते हैं जो ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के भारतीय दर्शन के अनुरूप है।”

इस प्रक्रिया में सरकार की सीमाओं का उल्लेख करते हुए नायडू ने कलाकारों, इस क्षेत्र से जुड़े लोगों और आयोजकों से भारतीय संस्कृति, विचारों और जीवन के तरीके को प्रदर्शित करने का आह्वान किया।

लोगों की बेचैनी दूर करने में नृत्य और संगीत के महत्व को रेखांकित करते हुए नायडू ने कहा कि खासकर कोविड-19 के दौरान यह बेहद अहम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!