लाइव न्यूज़ :

कलाकारों, विद्वानों ने पुरातत्वविद विष्णु श्रीधर वाकणकर को याद किया

By भाषा | Updated: May 4, 2021 21:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मई देश के वरिष्ठ कलाकारों एवं विद्वानों ने जाने-माने पुरातत्वविद पद्मश्री डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर को उनकी 102 वीं जयंती पर मंगलवार को श्रद्धांजलि अर्पित की ।

इस अवसर पर संस्कार भारती संस्था द्वारा ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न कलाकारों और साहित्यकारों ने डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर के जीवन एवं उनकी उपलब्धियों को याद किया ।

संस्कार भारती के बयान के अनुसार, भोपाल के निकट भीमबेटका के प्राचीन शिलाचित्रों खोज की । इन चित्रों का परीक्षण कार्बन-डेटिंग पद्धति से किया गया, इसी के परिणामस्वरूप इन चित्रों के काल-खंड का ज्ञान होता है। इससे यह भी सिद्ध होता है कि उस समय रायसेन जिले में स्थित भीमबेटका गुफाओं में मनुष्य रहता था और वह चित्र बनाता था।

इसमें कहा गया है कि कार्यक्रम में अनेक जाने माने कलाकारों ने अपने गीत, नृत्य, कविता, और अपनी- अपनी कला के माध्यम से वाकणकर को श्रद्धासुमन अर्पित किया ।

इस अवसर पर पद्मविभूषण गोकुलउत्सव जी महाराज,पद्मश्री अनूप जलोटा, पद्मश्री फैयाज वासिफुद्दीन डागर,पद्मश्री प्रहलाद टिपानिया, पद्मश्री महेश शर्मा, रेखा भटनागर सहित कला, साहित्य, संस्कृति क्षेत्र की कई हस्तियों ने उन्हें याद किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग