लाइव न्यूज़ :

जानेमाने चित्रकारों की कलाकृतियों की होगी ऑनलाइन नीलामी

By भाषा | Updated: January 15, 2021 19:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जनवरी एफएन सौज़ा, अमृता शेर-गिल और राम कुमार जैसे चित्रकारों की दुर्लभ कलाकृतियों की 21-22 जनवरी को ऑनलाइन नीलामी होगी।

इस ऑनलाइन नीलामी में कट्टीनगेरी कृष्ण हेब्बर, कृष्ण खन्ना, मनजीत बावा, एंजोली एला मेनन, जरीना हाशमी, कृष्ण रेड्डी, जामिनी रॉय, गणेश पाइन और परेश माइती जैसे जानेमाने चित्रकारों की 39 कलाकृतियों को बेचने के लिए रखा जाएगा। यह नीलामी '' सीमॉन्स ऑक्शनिरीज़ '' द्वारा की जाएगी।

'' सीमॉन्स ऑक्शनिरीज़ '' के सीईओ सुनील कुरूदी ने कहा कि सीमॉन्स यह नीलामी आयोजित कर रहा है, जिसमें बेहतरीन कलाकृतियों को रखा जाएगा जो दुनियाभर के उम्दा कलाकारों की हैं।

उन्होंने बताया कि कलाकृतियों का संग्रह करने वाले नए लोगों को बढ़ावा देने के लिए एक मंच भी बनाया गया है, जहां भारतीय कलाकारों की विशेष कलाकृतियां उपलब्ध हैं।

इन कलाकृतियों में एफएन सौज़ा द्वारा 1987 में बनाई गई एक कलाकृति है, जिसके 80 लाख से एक करोड़ रुपये में नीलाम होने की उम्मीद है। उनके द्वारा 1993 में बनाई गई अन्य कलाकृति के 10-12 लाख रुपये में बिकने का अनुमान है।

इसी तरह अमृता शेर-गिल की कलाकृति के 15 लाख रुपये में बिकने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos