लाइव न्यूज़ :

ताजमहल की ‘लघुकृति’ बनाने वाले कलाकार आजीविका के लिये गढ़ रहे हैं देवताओं की मूर्तियां

By भाषा | Updated: October 11, 2021 15:01 IST

Open in App

आगरा (उप्र), 11 अक्टूबर महामारी की वजह से आगरा में पर्यटन के केंद्र ‘ताजमहल’ को देखने के लिए विदेशी पर्यटक अब भी बड़ी संख्या में नहीं आ पा रहे हैं तो ऐसे में यहां के कलाकार आजीविका के लिये देवी-देवताओं की मूर्तियां बनाने का काम करने लगे हैं।

कोविड-19 महामारी के दस्तक देने के बाद से ये कलाकार सीमित कामगारों के साथ मुश्किल परिस्थितियों में काम कर रहे हैं लेकिन उन्हें उम्मीद है कि निकट भविष्य में पर्यटन क्षेत्र फिर से पटरी पर लौट आएगा। आगरा शहर के पंचकूइयां नाला के एक कारखाने के मालिक चंद्रभान ने कहा कि कोविड-19 काल से पहले की तुलना में अब बिक्री करीब 70 फीसदी तक कम हो गई।

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 से पहले, एक महीने में ताजमहल के 600 मॉडल की बिक्री हो जाती थी लेकिन महामारी के बाद यह करीब 200 पीस हो गई।’’ भान ने कहा कि ये मॉडल विदेशी पर्यटक अपनी यात्रा स्मृति के रूप में ले जाते थे लेकिन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के बंद होने के बाद से इसमें कमी आ गई।

रजत (28) पिछले 10 वर्षों से ताजमहल के लघु रूप मॉडल को बनाकर अपने परिवार की मदद करते थे लेकिन अब वह ‘नंदी’ और ‘शिवलिंग’ के लिए पत्थर तराशने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि अब ताजमहल के छोटे मॉडल की मांग बेहद कम हो गई।

नाम न बताने की शर्त पर ताजमहल के पास स्थित एक एम्पोरियम के मालिक ने कहा कि वह रोजाना भगवान से प्रार्थना करते हैं कि आगरा में देसी और विदेशी पर्यटकों की आवाजाही बढ़े, जिससे कलाकारों, होटल संचालकों, एम्पोरियम मालिकों और पर्यटन उद्योग से जुड़े अन्य लोगों के दिन पटरी पर लौट आएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह