लाइव न्यूज़ :

ओडिशा की कलाकार को मिला संयुक्त अरब अमीरात का गोल्डन वीजा

By भाषा | Updated: June 30, 2021 11:25 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 30 जून ओडिशा के मयूरभंज जिले की मोना बिस्वरूप मोहंती को संयुक्त अरब अमीरात का ‘गोल्डन वीजा’ मिला है जिससे वह 10 साल तक खाड़ी देश में रह सकती हैं।

यह दीर्घकालीन सांस्कृतिक वीजा कला, रचनात्मक उद्योग, साहित्य और संस्कृति, ऐतिहासिक विरासत और संज्ञानात्मक अध्ययन के क्षेत्र में प्रतिभाओं को दिया जाता है। इससे विदेशियों को पश्चिमी एशियाई देश में रहने, काम करने और पढ़ने का अधिकार मिल जाता है और संयुक्त अरब अमीरात में अपने कारोबार का 100 प्रतिशत मालिकाना हक मिल जाता है।

संयुक्त अरब अमीरात ने 2019 में नयी व्यवस्था लागू की थी जिसमें ये वीजा पांच या 10 साल के लिए जारी किए जाते हैं और अपने आप ही इनका नवीनीकरण हो जाता है। मोहंती पहली ओडिया कलाकार हैं जिन्हें संयुक्त अरब अमीरात का गोल्डन वीजा मिला है।

मोहंती 2007 से दुबई में रह रही हैं और उन्होंने करीब आठ वर्षों तक अकादमिक क्षेत्र और डिजाइन उद्योग में काम किया। वह दुबई के आर्थिक विभाग में पंजीकृत कलाकार हैं। उन्होंने स्कूल ऑफ आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स, बारीपदा से ललित कला में डिप्लोमा किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘दीर्घकालीन निवास से मुझे और अधिक सार्थक सांस्कृतिक काम करने और अन्य कलाकारों के साथ मिलकर परियोजनाओं पर काम करने का अवसर मिलेगा। मैं इसे अपने देश तथा संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने के अवसर के रूप में देखती हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल