लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में दुर्घटनाएं रोकने के लिए बसों में कृत्रिम मेधा का इस्तेमाल किया जाएगा: उपमुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: June 9, 2021 20:00 IST

Open in App

बेंगलुरु, नौ जून यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं से बचने के लिए कर्नाटक राज्य परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की बसों में कृत्रिम मेधा के इस्तेमाल की एक बड़ी योजना लागू की जाएगी।

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री लक्ष्मण सावदी ने बुधवार को यहां बताया कि कोलेजियन वार्निंग सिस्टम (सीडब्ल्यूएस) और ड्राइवर ड्राउजीनेस सिस्टम (डीडीएस) प्रौद्योगिकियों का इस्तेमाल किया जाएगा।

सीडब्ल्यूसी प्रौद्योगिकी टक्कर होने संबंधी चेतावनी, अपनी लेन से बाहर जाने की चेतावनी और अन्य चेतावनियां देगी, जबकि डीडीसी प्रौद्योगिकी चालकों को वाहन चलाते समय झपकी लेने से रोकेगी।

सावदी ने एक बयान में कहा कि इसके अलावा ये प्रौद्योगिकियां नियंत्रण कक्ष को सूचना भेजेगी, चालकों को सतर्क रखेंगी और दुर्घटनाओं को टालने में मददगार होंगी।

उन्होंने कहा कि आगामी कुछ दिन में 1,044 केएसटीआरसी बसों में इस प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किए जाने की योजना है और बाद में यह संख्या बढ़ाई जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया