लाइव न्यूज़ :

कृत्रिम बुद्धिमत्ता से लंबित मामलों की संख्या कम करने में मिल सकती है मदद : कानून मंत्री रिजिजू

By भाषा | Updated: November 27, 2021 19:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 नवंबर केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को यहां कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से सतत न्याय प्रदान करने और लंबित मामलों की बड़ी संख्या को कम करने में "आश्चर्यजनक तरीके" से मदद मिल सकती है।

उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय संविधान दिवस कार्यक्रम के समापन सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता मामला संख्या प्रबंधन, मामला प्रबंधन निपटान दर सहित विभिन्न अदालत प्रबंधन औजारों को लागू करने में मदद कर सकती है। इससे न्यायिक कामकाज की दक्षता में वृद्धि होगी।

उन्होंने कहा कि भारत में अदालतें पहले से ही डिजिटल होकर एक व्यापक बदलाव के दौर से गुजर रही हैं, इसलिए एआई का उभरता क्षेत्र सतत न्याय सुनिश्चित करने और लंबित मामलों की बड़ी संख्या को कम करने में आश्चर्यजनक तरीके से मदद कर सकता है।

मंत्री ने कहा कि मशीनें निश्चित रूप से मानव न्यायाधीशों की जगह नहीं ले सकतीं, लेकिन वे सटीक और निष्पक्ष राय देकर फैसला करने की प्रक्रिया में न्यायाधीशों की सहायता कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि मानव ज्ञान के साथ एआई के समन्वय से न्याय प्रदान करने में तेजी लाने में मदद मिल सकती है।

इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, देश के प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण, उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालयों के न्यायाधीश सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

रिजिजू ने कहा कि मौजूदा सरकार अधीनस्थ न्यायपालिका को अच्छी तरह से सुसज्जित न्यायिक बुनियादी ढांचा मुहैया कराने की जरूरतों के प्रति संवेदनशील है, ताकि सभी को आसानी से और समय पर न्याय मिल सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर