लाइव न्यूज़ :

हरियाणा-महाराष्ट्र चुनाव: अनुच्छेद 370 सहित इन राष्ट्रीय मुद्दों पर रहेगा BJP का फोकस, मोदी-शाह करेंगे जमकर रैलियां

By भाषा | Updated: October 6, 2019 19:32 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र में 10 रैलियों को और हरियाणा में चार से पांच रैलियों को संबोधित कर सकते हैं। अनुमान है कि भाजपा अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह दोनों राज्य में इसके मुकाबले दोगुनी रैलियों को संबोधित कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने महाराष्ट्र और हरियाणा में दशहरे के बाद चलने वाले अपने तूफानी चुनाव अभियान को अंतिम रूप दे दिया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि उसके प्रमुख मुद्दों में अनुच्छेद 370 को निरस्त करना, मोदी सरकार का “भ्रष्टाचार निरोधक” अभियान और देशव्यापी एनआरसी लागू करने जैसे मुद्दे शामिल हैं।

भाजपा ने महाराष्ट्र और हरियाणा में दशहरे के बाद चलने वाले अपने तूफानी चुनाव अभियान को अंतिम रूप दे दिया है और पार्टी नेताओं का कहना है कि उसके प्रमुख मुद्दों में अनुच्छेद 370 को निरस्त करना, मोदी सरकार का “भ्रष्टाचार निरोधक” अभियान और देशव्यापी एनआरसी लागू करने जैसे मुद्दे शामिल हैं। इस तरह पार्टी इन चुनावों के लिए स्थानीय मुद्दों के साथ ही राष्ट्रीय मुद्दों पर भी पूरा जोर देगी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र में 10 रैलियों को और हरियाणा में चार से पांच रैलियों को संबोधित कर सकते हैं। अनुमान है कि भाजपा अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह दोनों राज्य में इसके मुकाबले दोगुनी रैलियों को संबोधित कर सकते हैं। दोनों राज्यों में 21 अक्टूबर को चुनाव होने हैं।पार्टी के एक नेता ने बताया कि ये संख्या अनुमानित है और इसमें बदलाव हो सकता है। भाजपा सूत्रों ने बताया कि पार्टी ने केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर के विशेष राज्य का दर्जा खत्म करने के फैसले पर लोगों की राय जानी और लोगों की राय बेहद उत्साहजनक थी।इसके साथ ही कथित रूप से भ्रष्टाचार में शामिल प्रमुख विपक्षी नेताओं सहित कई बड़ी हस्तियों के खिलाफ की गई कार्रवाई पर भी लोगों की राय “अनुकूल” है। इन कार्रवाइयों को विपक्ष ने “राजनीतिक बदला” करार दिया है।एक भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस जैसे विपक्षी दल इन मुद्दों पर पूरी तरह “रक्षात्मक” हैं। इनता ही नहीं, उनके कई नेताओं ने पार्टी लाइन से अलग अनुच्छेद 370 पर सरकार के फैसले का समर्थन किया है। मोदी और शाह सहित भाजपा के प्रमुख नेताओं ने इन राज्यों में जीत का पूरा भरोसा जताया है।पार्टी का मानना है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की “साफ-सुथरी” छवि है और उन्होंने ‘‘ईमानदार और सक्षम’’ सरकार चलाई है। भाजपा को उम्मीद है कि वह इन राज्यों में पहले के मुकाबले अधिक बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी।पार्टी ने महाराष्ट्र में शिवसेना सहित गठबंधन साझेदारों के साथ मिलकर 288 सीटों में 200 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है, जबकि हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों में 75 पर जीत हासिल करने की बात कही गई है। 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)हरियाणाHaryana
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां