लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370 से जम्मू कश्मीर में भ्रष्टाचार बढ़ा था : केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

By भाषा | Updated: December 12, 2020 19:58 IST

Open in App

सांबा (जम्मू कश्मीर), 12 दिसंबर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि इस समय निष्प्रभावी हो चुके अनुच्छेद 370 ने जम्मू कश्मीर में अत्यधिक भ्रष्टाचार का रास्ता साफ किया था और राज्य की सरकारों ने इसके कारण अपने भ्रष्टाचार रोधी कानून बनाए और कथित रूप से अपनी सुविधा के लिहाज से इन्हें बदला।

सिंह ने कहा कि जिला विकास परिषदों (डीडीसी) के गठन से जम्मू कश्मीर में प्रशासन के कामकाज में जवाबदेही, पारदर्शिता आएगी तथा परिणामोन्मुखी कार्य होगा।

उन्होंने डीडीसी चुनावों में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘अनुच्छेद 370 ने जम्मू कश्मीर में अत्यधिक भ्रष्टाचार का रास्ता साफ किया क्योंकि इसने राज्य में रहीं सरकारों को अपने खुद के भ्रष्टाचार रोधी कानून बनाने का अधिकार दिया जो अपर्याप्त थे तथा सुविधा के हिसाब से उनमें बदलाव किये गये।’’

सिंह ने कहा कि अनुच्छेद 370 ने राज्य की सरकारों को, केंद्र के भ्रष्टाचार रोकथाम कानून को बाकी देश की तरह जम्मू कश्मीर में लागू नहीं करने का विशेषाधिकार भी दिया।

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री सिंह ने कहा कि अनुच्छेद 370 समाप्त होने तथा राज्य के केंद्रशासित प्रदेश में बदलने के बाद ही जम्मू कश्मीर में भ्रष्टाचार निरोधक कानून लागू हो सका।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल