लाइव न्यूज़ :

BJP का दावा- अनुच्छेद 370 और 35A को लेकर सही समय पर नरेंद्र मोदी सरकार करेगी उचित फैसला

By भाषा | Updated: August 2, 2019 15:30 IST

जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 और 35-ए पर पूछे गये सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि दोनों अनुच्छेदों पर क्या होगा, यह तो समय ही बतायेगा।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर के लिये भाजपा के चुनाव प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने शुक्रवार को कहा कि अनुच्छेद 370 और 35-ए पर मोदी सरकार उपयुक्त समय पर उचित फैसला करेगी, जो जम्मू कश्मीर के हित में होगा। राज्य में भाजपा के उपाध्यक्ष ने कहा कि जम्मू कश्मीर में जब भी चुनाव होंगे तब पार्टी अपने दम पर सरकार का गठन करेगी।

जम्मू कश्मीर के लिये भाजपा के चुनाव प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने शुक्रवार को कहा कि अनुच्छेद 370 और 35-ए पर मोदी सरकार उपयुक्त समय पर उचित फैसला करेगी, जो जम्मू कश्मीर के हित में होगा। राज्य में भाजपा के उपाध्यक्ष ने कहा कि जम्मू कश्मीर में जब भी चुनाव होंगे तब पार्टी अपने दम पर सरकार का गठन करेगी।जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 और 35-ए पर पूछे गये सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि दोनों अनुच्छेदों पर क्या होगा, यह तो समय ही बतायेगा। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार उपयुक्त समय पर उचित फैसला लेगी, जो जम्मू कश्मीर और देश के हित में होगा।’’खन्ना जम्मू कश्मीर के संगठनात्मक मामलों के लिये पार्टी के प्रभारी हैं। बुधवार को उन्हें राज्य में चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया गया। पूर्ववर्ती पीडीपी-भाजपा सरकार पर चर्चा करते हुए खन्ना ने कहा कि वह अपूर्ण सरकार थी। उन्होंने कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर में जब भी विधानसभा चुनाव होंगे तब भाजपा राज्य में अपने दम पर सरकार बनायेगी।’’उन्होंने राज्यपाल सत्यपाल मलिक की प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्य में विश्वास का माहौल पैदा हुआ है। चुनाव आयोग अमरनाथ यात्रा सम्पन्न होने के बाद राज्य में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है।आधिकारिक सूत्रों ने संकेत दिया है कि राज्य में अक्टूबर-नवंबर में चुनाव हो सकते हैं। भाजपा में सूत्रों ने बताया कि पार्टी विशेषकर आतंकवाद प्रभावित कश्मीर में राष्ट्रवाद के प्रचार-प्रसार के लिये स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य के सभी पंचायतों में राष्ट्रीय झंडा फहरायेगी। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जम्मू कश्मीरआर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं