लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370, 35ए ने केवल अलगाववाद, आतंकवाद, भाई-भतीजावाद, भ्रष्टाचार दिया: जम्मू-कश्मीर उपराज्यपाल

By भाषा | Updated: July 7, 2021 00:48 IST

Open in App

श्रीनगर, छह जुलाई जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि केंद्र द्वारा अगस्त 2019 में निरस्त किए गए अनुच्छेद 370 और 35ए ने तत्कालीन राज्य को केवल अलगाववाद, आतंकवाद, भाई-भतीजावाद और बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार दिया।

सिन्हा ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर यहां राजभवन में ‘आजादी का अमृत’ महोत्सव के तहत आयोजित एक राष्ट्रीय वेबिनार को संबोधित करते हुए मुखर्जी को पूर्णतया एकीकृत और आधुनिक भारत के निर्माता के रूप में याद किया।

उन्होंने कहा कि ‘‘एक विधान, एक प्रधान, एक निशान के लक्ष्य को पूरा करने के लिए लगातार काम करते हुए’’ मुखर्जी का जम्मू-कश्मीर में संघर्ष एक क्रांति थी और उन्होंने इसके लिए लड़ते हुए अपने जीवन का बलिदान दिया।

सिन्हा ने कहा, “अनुच्छेद 370 और 35A ने जम्मू-कश्मीर को केवल अलगाववाद, आतंकवाद, भाई-भतीजावाद और बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार दिया। इसमें एक भी प्रावधान ऐसा नहीं था, जो जम्मू-कश्मीर को विकास की मुख्य धारा से जोड़े।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह