लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 35 ए इस्लाम के खिलाफ था: बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन

By भाषा | Updated: September 20, 2019 06:24 IST

भाजपा नेता ने अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में मान्यता देने के मुद्दे पर अपनी पार्टी के राज्य स्तरीय नेताओं और जदयू के बीच हालिया विवाद को तूल नहीं देने पर जोर दिया। 

Open in App
ठळक मुद्देहुसैन ने कहा कि शरिया कानून के अनुसार एक बच्ची को उसके माता-पिता से विरासत में मिली संपत्ति पर उसके अधिकारों से वंचित नहीं किया जा सकता है। लेकिन अनुच्छेद 35 ए ने उसे शर्तिया बना दिया था।

भाजपा के वरिष्ठ नेता सैयद शाहनवाज़ हुसैन ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा दिए जाने का विरोध करते हुए ''मुस्लिम बुद्धिजीवियों'' पर प्रहार किया और कहा कि अनुच्छेद 35 ए "इस्लाम के खिलाफ" था। 

पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय मोतिहारी में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता हुसैन ने आरोप लगाया कि निरस्त संवैधानिक प्रावधान ने जम्मू-कश्मीर के बाहर के किसी व्यक्ति से शादी करने की स्थिति में पैतृक संपत्ति पर महिला के अधिकार को छीन लिया था, जो शरिया के खिलाफ था। 

उन्होंने कहा कि जो मुस्लिम बुद्धिजीवी जम्मू-कश्मीर को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं और इसे हिंदू बनाम मुस्लिम मुद्दा बना रहे हैं, उनसे एक सवाल है कि क्या उन्हें लगता है कि अनुच्छेद 35 ए इस्लाम के शरिया कानून के अनुसार था। 

हुसैन ने कहा कि शरिया कानून के अनुसार एक बच्ची को उसके माता-पिता से विरासत में मिली संपत्ति पर उसके अधिकारों से वंचित नहीं किया जा सकता है। लेकिन अनुच्छेद 35 ए ने उसे शर्तिया बना दिया था। निश्चित रूप से संविधान द्वारा प्रदत समानता के अधिकार के उल्लंघन के अलावा यह इस्लाम के वसूलों के खिलाफ था। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुस्लिम बुद्धिजीवियों को इस मुद्दे पर आत्मनिरीक्षण करना चाहिए। पूरे देश में एनआरसी लागू करने के केंद्रीय मंत्री अमित शाह के बयान का बचाव करते हुए कि हुसैन ने पूछा कि लोगों को इससे क्या समस्या है। 

उन्होंने कहा कि दुनिया का कोई भी देश अवैध रूप से अपनी सीमाओं को पार करने वाले लोगों को बर्दाश्त नहीं करता है। हम भारत में अवैध आव्रजन की अनुमति देने की उम्मीद नहीं कर सकते हैं। 

भाजपा नेता ने अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में मान्यता देने के मुद्दे पर अपनी पार्टी के राज्य स्तरीय नेताओं और जदयू के बीच हालिया विवाद को तूल नहीं देने पर जोर दिया। 

उन्होंने कहा कि भाजपा अभी महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में विधानसभा चुनावों की तैयारी में व्यस्त है और संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्री पार्टी का चेहरा हैं। हुसैन ने कहा कि ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब कोई अमेरिकी राष्ट्रपति अपनी धरती पर भारतीय प्रधानमंत्री के साथ मंच साझा करेंगे। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत भारत के बढ़े हुए अंतरराष्ट्रीय दबदबे को दिखाता है। हमें इस पर गर्व होना चाहिए।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों