लाइव न्यूज़ :

ऑनलाइन नीलामी के माध्यम से कला जगत कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की मदद के लिए आगे आया

By भाषा | Updated: May 30, 2021 16:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 मई देश में कोविड-19 महामारी की भयावह लहर के बीच कई संगठन और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग जरुरतमंद लोगों की आगे आकर मदद कर रहे हैं। ऐसे में कला जगत से जुड़े लोग भी अपनी कलाकृतियों की ऑनलाइन बिक्री कर इस महामारी का प्रकोप झेल रहे लोगों के लिए कोष जुटा रहे हैं।

प्रसिद्ध कलाकार सुबोध गुप्ता और कलाकृतियों की नीलामी करने वाली दिग्गज कंपनी सैफ्रनआर्ट से लेकर ऑनलाइन मार्केटप्लेस चित्रकार और वदेहरा आर्ट गैलरी ने जरुरतमंद कलाकारों के अलावा पारंपरिक शिल्पकारों की मदद करने के लिए एक साझा पहल की है।

इसके तहत कलाकार भारती खेर और उनके पति सुबोध गुप्ता द्वारा बनाई गयी कलाकृतियों की एक जून को बिक्री की जाएगी।

खेर ने एक वक्तव्य में कहा, ‘‘भारत में पिछले कुछ सप्ताह प्रत्येक परिवार के लिए बेहद परेशान करने वाले रहे हैं। देश में कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण हम सभी किसी न किसी रूप में प्रभावित हुए हैं।’’

दोनों कलाकारों ने अपनी वेबसाइट पर कलाकृतियों की बिक्री के जरिए एक करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद जताई है। यह धन राशि हेमकुंड फाउंडेशन और गूंज जैसे गैर-लाभकारी संगठनों को जाएगी।

इसके अलावा मुंबई में स्थित ऑनलाइन नीलामी करने वाला संगठन प्रिंसेप्स मॉडर्न आर्ट सेल की ओर से जून के दूसरे पखवाड़े में एक ऐसी ही मुहिम शुरू की जाएगी।

दिल्ली स्थित वदेहरा आर्ट गैलरी और कलाकार शिल्पा गुप्ता ने कलाप्रेमियों और कला को संरक्षण देने वाले लोगों से “आई वांट टू लिव विद नो फियर’’ नामक एक फोटो के लिए कम से कम 50 हजार रुपये दान देने की अपील की। यह धन राशि मुंबई के चेम्बुर में स्थित एमएए अस्पताल को दी गयी।

सैफ्रनआर्ट की ओर से जारी एक वक्तव्य के मुताबिक मई के दूसरे सप्ताह में की गयी नीलामी के जरिए दो करोड़ रुपये एकत्र किए गए। पूरी धन राशि दस्तकार, एफआईसीए, खोज और स्ट्रीट सर्वाइवर जैसे गैर सरकारी संगठनों को दी गई ताकि जरूरतमंदों को दवाएं एवं आवश्यक सामान मुहैया कराई जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे