लाइव न्यूज़ :

कोलकाता में ट्राम पर आर्ट गैलरी बनाई जाएगी

By भाषा | Updated: November 28, 2020 23:02 IST

Open in App

कोलकाता, 28 नवंबर पश्चिम बंगाल परिवहन निगम (डब्ल्यूबीटीसी) के प्रबंध निदेशक राजनवीर सिंह कपूर ने शनिवार को कहा कि शहर की कलात्मक भावना को दर्शाने के लिए दिसंबर के पहले सप्ताह में कोलकाता में ट्राम पर एक आर्ट गैलरी शुरू की जाएगी।

डब्ल्यूबीटीसी द्वारा परिकल्पित कोलकाता ट्राम आर्ट गैलरी में समकालीन कलाकारों की कलाकृतियों और चित्रों को प्रदर्शित किया जाएगा। एक ट्रामकार को इस तरह से संशोधित किया गया है कि इसके अंदरूनी हिस्सों में चित्रों को आसानी से प्रदर्शित किया जा सके।

कपूर ने कहा, "ट्राम आर्ट गैलरी का उद्देश्य कला प्रदर्शनियों को सुलभ बनाना है, खासकर छात्रों के लिए। लोग कहीं एक जगह गैलरी में जाए, इसके बजाय यह गैलरी ही शहर के सभी हिस्सों तक पहुंचेगी।"

कलाकार ट्राम की बुकिंग करेंगे। लोग छह रुपये के मामूली प्रवेश शुल्क का भुगतान कर प्रदर्शनी में लगे चित्रों को देख पाएंगे। जब कोई बुकिंग नहीं होगी, तो डब्ल्यूबीटीसी अपने संग्रह से पुरानी तस्वीरों को प्रदर्शित करेगा।

डब्ल्यूबीटीसी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘यह ट्राम पूरे शहर का चक्कर लगाएगी और कलाकारों की इच्छा के अनुसार, हर दिन या हर दूसरे दिन कुछ घंटों के लिए एस्प्लेनेड, श्यामबाजार और गरियाहाट जैसे प्रमुख जंक्शनों पर खड़ी होगी, ताकि मध्य, उत्तर या दक्षिण कोलकाता के लोग उनकी कलाकृतियों को देख पाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!