लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की प्रसिद्ध कला वीथिका ने शिल्पचक्र के चित्रकारों की कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगायी गयी

By भाषा | Updated: June 22, 2021 18:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जून सतीश गुजराल, अमरनाथ सहगल और जे स्वामीनाथन समेत दिल्ली के शिल्पी चक्र समूह से संबद्ध मशहूर चित्रकारों की कलाकृतियां यहां नवीनीकृत कलावीथिका ‘‘धूमिल गैलरी’’ में प्रदर्शित की गयी हैं।

‘पराया, विद्रोही, बाधक: दिल्ली शिल्प चक्र- 70 वर्ष ’ नामक पुनरावलोकन कार्यक्रम में ऐसे चित्रकारों की कृतियां प्रदर्शित की गयी हैं जो वर्षों से इस समूह से सदस्य, संस्थापक, पदाधिकारी या सहयोगी के तौर पर सक्रिय रूप से जुड़े रहे।

इसकी अवधारणा एफएक्यू आर्ट (एक ऐसा संगठन जो वैश्विक कला पारिस्थितिकी में आगे बढ़ने में सहायता है) ने तैयार की और आयोजन एकता आर्काइविंग (एक ऐसा संगठन जो संस्कृति संरक्षण की दिशा में काम करता है) ने किया है।

गैलरी ने एक बयान में कहा कि बी सी सान्याल, कवंल कृष्णा, के एस कुलकर्णी और धनराज भगत जैसे चित्रकारों द्वारा स्थापित चक्र नयी दिल्ली में 1940 के दशक में अस्वभाविक सांस्कृतिक परिवेश में स्वतंत्र चिंतकों एवं नये विचारों के लिए आश्रयस्थल बना । ये ऐसे चित्रकार थे जिनका जीवन देश के विभाजन से प्रभावित हुआ था।

दिल्ली शिल्पचक्र की स्थापना दिल्ली में चित्रकारों को एक ऐसा मंच या संघ देने के उद्देश्य से 25 मार्च, 1949 को की गयी थी जो नये विचारों को बढ़ावा दे। इसका ध्येय वाक्य है...‘ कला जीवन को प्रकाशित करती है’।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे