लाइव न्यूज़ :

अमेजन प्राइम के कॉमेडी शो ‘एलओएल - हंसे तो फंसे’ की मेजबानी करेंगे अरशद वारसी, बोमन ईरानी

By भाषा | Updated: April 14, 2021 16:06 IST

Open in App

मुंबई, 14 अप्रैल अमेजन प्राइम वीडियो ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय अमेजन के मूल सीरीज ‘एलओएल’ के भारतीय संस्करण को शुरू करने की घोषणा की। इसकी मेजबानी अभिनेता अरशद वारसी और बोमन ईरानी करेंगे।

‘एलओएल - हंसे तो फंसे’ रियलिटी कॉमेडी शो छह कड़ी में प्रसारित होगा। कार्यक्रम का प्रसारण 30 अप्रैल से होगा।

एसओएल-प्रोडक्शन की सीरीज में 10 कॉमेडियन - आदर मलिक, आकाश गुप्ता, अदिति मित्तल, अंकिता श्रीवास्तव, सायरस बरोचा, गौरव गेरा, कुशा कपिला, मल्लिका दुआ, सुनील ग्रोवर और सुरेश मेनन दिखेंगे।

मूल कार्यक्रम का निर्माण जापान में हुआ था और बाद में ऑस्ट्रेलिया, मैक्सिको, जर्मनी, इटली और कनाडा में इसके संस्करणों का प्रसारण हुआ।

अमेजन स्टूडियोज के स्थानीय प्रमुख जेम्स फैरेल ने कहा, ‘‘कार्यक्रम के प्रसारण के लिए जाहिर तौर पर अगले देश के रूप में भारत का नाम हमारे जेहन में था। हमारे भारतीय दर्शक कार्यक्रम को जरूर पसंद करेंगे। हमें भरोसा है कि वे ‘एलओएल - हंसे तो फंसे’ को पसंद करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल