लाइव न्यूज़ :

अर्नब को गिरफ्तार करना ‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को रौंदने वाला कदम’: चौहान

By भाषा | Updated: November 4, 2020 22:02 IST

Open in App

भोपाल, चार नवंबर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘रिपब्लिक टीवी’ के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी को एक इंटीरियर डिजाइनर को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने के दो साल पुराने मामले में बुधवार को गिरफ्तार करने को ‘लोकतंत्र को कुचलने’ और ‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को रौंदने वाला कदम’ बताया है।

गोस्वामी को 2018 में 53 वर्ष के एक इंटीरियर डिजाइनर को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में बुधवार को रायगढ़ जिला पुलिस ने मुंबई में उनके घर से गिरफ्तार किया।

चौहान ने ट्वीट किया, ‘‘महाराष्ट्र सरकार ने देश के प्रतिष्ठित पत्रकार अर्नब गोस्वामी के विरुद्ध बर्बर कार्रवाई करके अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कुचलने का पाप किया है। लोकतंत्र को कुचलने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को रौंदने के कांग्रेस और महाराष्ट्र सरकार के इस कदम की मैं कड़ी निंदा करता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘(वर्ष 1975 में) इमरजेंसी के समय कांग्रेस ने किस प्रकार पत्रकार और पत्रकारिता को कुचला था, ये किसी से छुपा नहीं है। आज कांग्रेस के शह पर महाराष्ट्र सरकार ने इमरजेंसी जैसे हालात फिर बना दिये हैं। महाराष्ट्र सरकार द्वारा लोकतंत्र विरोधी, पत्रकारिता विरोधी इस कृत्य की मैं घोर निंदा करता हूँ।’’

चौहान ने कांग्रेस पर इस गिरफ्तारी के पीछे होने का आरोप लगाते हुए कहा कि महाराष्ट्र में इमरजेंसी (आपातकाल) से बदतर हालात हैं।

इसी बीच, मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने गोस्वामी की गिरफ्तारी के विरोध में यहां शाम में एक मशाल रैली निकाली।

शर्मा ने कहा कि जिस सरकार ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कुचला हो उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को इस्तीफा दे देना चाहिए।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह