लाइव न्यूज़ :

गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा बिहार के प्रसिद्ध अजगैबीनाथ मंदिर से बैद्यनाथ धाम तक का कर चुकी है दौरा, जानकारी मिलने पर सुरक्षा एजेंसियों में मचा हड़कंप

By एस पी सिन्हा | Updated: May 20, 2025 17:25 IST

दरअसल, ज्योति मल्होत्रा ने सावन के मेले के दौरान सुल्तानगंज में ली गई तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया था। उसके पोस्ट में भागलपुर रेलवे स्टेशन, सुल्तानगंज गंगा घाट और सुल्तानगंज में ही स्थित अजगैबीनाथ मंदिर को देखा गया था। हालांकि इन तस्वीरों को पाकिस्तानी जासूस ज्योति मल्होत्रा ने डिलीट कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा बिहार के भागलपुर जिले का भी दौरा कर चुकी हैसावन के महीने में वह भागलपुर आई थी इस दौरान वह सुल्तानगंज गई थी

पटना: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा बिहार के भागलपुर जिले का भी दौरा कर चुकी है। सावन के महीने में वह भागलपुर आई थी। इस दौरान वह सुल्तानगंज गई थी। यह जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। दरअसल, ज्योति मल्होत्रा ने सावन के मेले के दौरान सुल्तानगंज में ली गई तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया था। उसके पोस्ट में भागलपुर रेलवे स्टेशन, सुल्तानगंज गंगा घाट और सुल्तानगंज में ही स्थित अजगैबीनाथ मंदिर को देखा गया था। हालांकि इन तस्वीरों को पाकिस्तानी जासूस ज्योति मल्होत्रा ने डिलीट कर दिया था।

जानकारी मिल रही है कि ज्योति मल्होत्रा चार बार प्रसिद्ध अजगैबीनाथ मंदिर आ चुकी है। इस खुलासे के बाद भागलपुर पुलिस प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं और ज्योति मल्होत्रा के बिहार कनेक्शन की तह तक जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार ज्योति मल्होत्रा ने अपने यूट्यूब चैनल पर सुल्तानगंज से देवघर और बासुकीनाथ तक की यात्रा का वृत्तांत दिखाया था। 

इन वीडियो में मंदिर के आसपास के क्षेत्र, स्थानीय लोगों और रेलवे स्टेशन की विस्तृत जानकारी थी, जिसने सुरक्षा एजेंसियों का ध्यान खींचा। ज्योति के भागलपुर कनेक्शन की जानकारी मिलने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हृदयकांत ने तत्काल कार्रवाई के आदेश दिया है। सिटी डीएसपी शुभांक मिश्रा और सुल्तानगंज थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम ने अजगैबीनाथ मंदिर का दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। 

सूत्रों के अनुसार एसएसपी ने मंदिर और भागलपुर रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने, सर्विलांस सिस्टम को मजबूत करने और चौबीसों घंटे निगरानी के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिया है। इसके अलावा स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू की गई है ताकि यह पता लगाया जा सके कि ज्योति बार-बार सुल्तानगंज क्यों आ रही थी और क्या उसका कोई स्थानीय संपर्क था। 

पुलिस को संदेह है कि ज्योति के वीडियो में दिखाए गए स्थान, जैसे अजगैवीनाथ मंदिर और भागलपुर रेलवे स्टेशन, संवेदनशील जानकारी का हिस्सा हो सकते हैं। बता दें, अजगैबीनाथ मंदिर, जो गंगा नदी के तट पर स्थित है, एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु कांवड़ यात्रा के दौरान आते हैं। वहीं, भागलपुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र का रणनीतिक महत्व रखता है, क्योंकि यह पूर्वी भारत का एक महत्वपूर्ण रेल जंक्शन है।

टॅग्स :बिहारयू ट्यूब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव