लाइव न्यूज़ :

गिरफ्तार आतंकी डोडा में राजनीतिक हत्याओं को अंजाम देने की फिराक में था: सेना

By भाषा | Updated: March 14, 2021 20:07 IST

Open in App

जम्मू, 14 मार्च हथियार और गोलाबारूद के साथ हाल ही में गिरफ्तार किया गया आतंकवादी जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में ‘सनसनीखेज’ राजनीतिक हत्याओं को अंजाम देने की योजना बना रहा था। सेना ने रविवार को यह जानकारी दी।

सेना, पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के संयुक्त अभियान में फिरदौस अहमद नटनू को डोडा जिले के उसके मूल गांव बेखरियां से शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से तीन चाइनीज़ पिस्तौल, पांच मैगजीन, 15 कारतूस और एक ‘साइलेंसर’ बरामद किया गया था।

जम्मू में सेना के जन संपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, “ विश्वस्त खुफिया सूचना के आधार पर, यह पता चला है कि आतंकवाद को फिर से पनपने की घोषणा करने और सुर्खियां हासिल करने के लिए नटनू डोडा जिले में सनसनीखेज राजनीतिक हत्याओं को अंजाम देने की योजना बना रहा था। बीते दो महीने से उसपर और उसके साथियों पर सुरक्षा बल नजर रख रहे थे।”

उन्होंने कहा कि नटनू जिले में फिर से आतंकवादी गतिविधियों को सक्रिय करने में शामिल था। पिछले साल हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकवादी ताहिर अहमद भट को मार गिराने के बाद जिले को आतंकवाद मुक्त घोषित कर दिया गया था।

आनंद ने कहा, ‘‘ वह भर्ती करने, हथियारों और गोलाबारूद को हासिल करने एवं कोष इकट्ठा करने में शामिल रहा।”

उन्होंने बताया कि विश्वसनीय खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए, सेना और पुलिस की एक संयुक्त टीम ने शुक्रवार तड़के बेखरियन, उधयनपुर और नगरी में एक साथ घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया तथा भागने की कोशिश के दौरान नटनू को पकड़ लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया