लाइव न्यूज़ :

गिरफ्तार रेस्तरां मालिक नवनीत कालरा के मोाबाइल फोन जब्त, फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए

By भाषा | Updated: May 19, 2021 19:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मई ऑक्सीजन सांद्रकों की जमाखोरी और कालाबाजारी करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए रेस्तरां मालिक नवनीत कालरा से दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

यह जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी।

कालरा को रविवार रात गुरुग्राम से पकड़ा गया था और सोमवार को उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।

उसके स्वामित्व वाले खान चाचा, टाउन हॉल, और नेगा-जू रेस्तराओं से 500 से अधिक ऑक्सीजन सांद्रक जब्त किए गए थे और वह एक सप्ताह से अधिक समय तक फरार रहा।

सूत्रों ने बताया कि मामले की जांच कर रही अपराध शाखा ने कालरा से दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं जो आगे की जांच के लिए एफएसएल भेज दिए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि जांच के क्रम में अपराध शाखा कालरा को मंगलवार को दिल्ली स्थित उसके तीन रेस्तराओं में ले गई।

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि कालरा को खान चाचा, टाउन हॉल, और नेगा-जू रेस्तरां ले जाया गया जहां से ऑक्सीजन सांद्रक बरामद हुए थे।

पुलिस ने कहा कि उसे आवश्यक चिकित्सा जांच के लिए भी ले जाया गया।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने कालरा की जमानत याचिका पर मंगलवार को जल्द निर्णय देने से इनकार कर दिया था। इससे एक दिन पहले एक अदालत ने उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू