गिरफ्तार माओवादी न्यायिक हिरासत में भेजे गए

By भाषा | Updated: November 10, 2021 17:39 IST2021-11-10T17:39:52+5:302021-11-10T17:39:52+5:30

Arrested Maoists sent to judicial custody | गिरफ्तार माओवादी न्यायिक हिरासत में भेजे गए

गिरफ्तार माओवादी न्यायिक हिरासत में भेजे गए

कन्नूर (केरल), 10 नवंबर केरल में थालास्सेरी की एक अदालत ने गिरफ्तार माओवादियों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उन्हें केरल आतंकवादी रोधी दस्ते (एटीएस) ने गिरफ्तार किया था।

कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के थानों में कई मामलों का सामना कर रहे भूमिगत माओवादी बीजी कृष्ण मूर्ति और सावित्री को मंगलवार तड़के कर्नाटक के मधुर से गिरफ्तार किया गया।

माओवादियों को कड़ी सुरक्षा के बीच आज थालास्सेरी में जिला सत्र अदालत में पेश किया गया। उन्हें नौ दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और गैर कानूनी गतिविधि (रोकथाम) कानून के तहत मामले दर्ज हैं। उनपर सशस्त्र आंदोलन शुरू करने के इरादे से माओवादी विचारधारा का प्रसार, हथियार रखने, हथियार-प्रशिक्षण और गैरकानूनी रूप से जमा होने के आरोप हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि उन्हें त्रिशूर जिले की विय्यूर केंद्रीय जेल भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Arrested Maoists sent to judicial custody

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे