लाइव न्यूज़ :

जांच में सहयोग नहीं करने के कारण कुंद्रा को गिरफ्तार किया : पुलिस ने अदालत से कहा

By भाषा | Updated: July 29, 2021 20:20 IST

Open in App

मुंबई, 29 जुलाई मुंबई पुलिस ने बृहस्पतिवार को बंबई उच्च न्यायालय को बताया कि कारोबारी राज कुंद्रा को अश्लील फिल्मों के निर्माण और स्ट्रीमिंग के एक कथित मामले में गिरफ्तार किया गया क्योंकि वह जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे।

गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली कुंद्रा की याचिका के जवाब में दाखिल एक हलफनामे में पुलिस ने यह भी तर्क दिया कि अश्लील सामग्री के निर्माण, प्रकाशन संबंधी सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 (ए) को इस मामले में सही तरीके से लागू किया गया है। कुंद्रा को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था और फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में हैं। निचली अदालत ने बुधवार को उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी थी।

अदाकारा शिल्पा शेट्टी के पति कुंद्रा ने अपनी याचिका में दावा किया कि कथित ऐप के माध्यम से प्रसारित वीडियो अश्लील नहीं था और अधिक से अधिक इसे ‘‘कामुक’’ के रूप में वर्णित किया जा सकता है। कुंद्रा ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने दंड पक्रिया संहिता की धारा 41ए के तहत कोई नोटिस जारी नहीं किया जबकि ऐसा करना जरूरी है। धारा 41ए के अनुसार, पुलिस ऐसे मामलों में जहां गिरफ्तारी वारंट नहीं है, आरोपी को समन जारी कर सकती है और उसका बयान दर्ज कर सकती है।

पुलिस ने अपने जवाब में कहा कि गिरफ्तारी से पहले नोटिस जारी किया गया था, लेकिन कुंद्रा ने इसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। निरीक्षक किरण बिडवे द्वारा दाखिल हलफनामे में कहा गया है, ‘‘याचिकाकर्ता ने नोटिस को स्वीकार करने से इनकार कर दिया, इसका मतलब है कि याचिकाकर्ता ने जांच में सहयोग करने से इनकार कर दिया।’’ न्यायमूर्ति ए एस गडकरी के समक्ष बृहस्पतिवार को सुनवाई के दौरान कुंद्रा के वकील आबाद पोंडा ने दलील दी कि जब इस तरह का नोटिस जारी किया जाता है तो व्यक्ति को पूछताछ के लिए पेश होने के लिए दो सप्ताह का समय दिया जाता है। मामले में 31 जुलाई को सुनवाई जारी रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है