लाइव न्यूज़ :

गिरफ्तार घुसपैठिये का दावा, चीन रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट हैक करने की फिराक में था: अधिकारी

By भाषा | Updated: June 22, 2021 23:19 IST

Open in App

कोलकाता, 22 जून पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में हाल ही में घुसपैठ की कोशिश के दौरान गिरफ्तार चीन के नागरिक ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसके देश की विभिन्न एजेंसियां रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट समेत केंद्र सरकार की विभिन्न वेबसाइट को हैक करने का प्रयास कर रही हैं। इस मामले की जांच कर रहे विशेष कार्यबल (एसटीएफ) के सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

भारत-बांग्लादेश सीमा के जरिए देश में अवैध प्रवेश करने के दौरान पकड़े गए चीनी नागरिक हैन जुनवे ने पूछताछ के दौरान अधिकारियों को बताया कि चीनी एजेंसियों ने बेंगलुरु की उस कंपनी को निशाना बनाया, जोकि मंत्रालय और बीएसएनएल से जुड़ी हुई है।

नाम नहीं बताने की शर्त पर एसटीएफ के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि कई एयरोस्पेस कंपनियां भी इन एजेंसियों के निशाने पर हैं।

अधिकारी ने कहा, '' उसने बताया कि चीन की एजेंसियां भारत की रक्षा प्रणाली में तांक-झांक करने की कोशिश कर रही हैं इसलिए वे भारतीय रक्षा मंत्रालय की विभिन्न वेबसाइट को हैक करने का प्रयास कर रहे हैं।''

उन्होंने बताया कि एसटीएफ जुनवे के इन एजेंसियों से संबंध को लेकर जांच कर रही है। साथ यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसकी भारत में घुसने की क्या मंशा थी? यह भी पता लगाया जा रहा है कि गिरफ्तार चीनी नागरिक का प्रतिबंधित नक्सली संगठनों से तो कोई संबंध नहीं है?

अधिकारी 12 जून को गिरफ्तार चीनी नागरिक के पास से बरामद मोबाइल फोन और लैपटॉप को भी अनलॉक करने का प्रयास कर रहे हैं जोकि काफी जटिल साबित हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी