लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक एक्सप्रेस में विस्फोट की धमकी देने वाला दिल्ली से गिरफ्तार, आगरा लाया गया

By भाषा | Updated: December 15, 2021 23:48 IST

Open in App

आगरा, 15 दिसंबर आगरा में आरपीएफ नियंत्रण कक्ष में मंगलवार दोपहर कॉल करके कर्नाटक एक्सप्रेस को बेंगलुरु पहुंचने पर उसमें विस्फोट करने की धमकी देने वाले को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।

जीआरपी ने बताया कि कॉल आने के बाद सर्विलांस से फोन की लोकेशन का पता लगाया। लोकेशन दिल्ली का मिलने पर आरपीएफ इंस्पेक्टर सुरेंद्र चौधरी ने दिल्ली संपर्क किया। दिल्ली पुलिस की टीम ने लोकेशन के आधार पर आरोपी की तलाश की और करीब छह घंटे की मेहनत के बाद मंगलवार रात नौ बजे नयी दिल्ली में तुर्कमान गेट स्थित रैन बसेरे से उसे गिरफ्तार किया गया।

बुधवार को आगरा कैंट के इंस्पेक्टर सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपी की पहचान सत्यानंद यादव के रूप में हुई है और वह दिल्ली के रैन बसेरे में केयर टेकर की नौकरी करता है।

उन्होंने बताया कि आरोपी काफी नशे में था। दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ की।

अधिकारी ने बताया कि बुधवार को आरोपी को आगरा पुलिस की हिरासत में लाया गया। रेलवे अधिनियम के तहत उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र