लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री के सलाहकार की पत्नी के खाते से 75 हजार रुपए निकालने का आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 13, 2021 11:21 IST

Open in App

दुमका (झारखण्ड), 13 फरवरी पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के सलाहकार की पत्नी के खाते से 75 हजार रुपए निकालने के आरोप में पुलिस ने दुमका से एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने बताया कि पंजाब पुलिस से सूचना मिली थी कि पंजाब के मुख्यमंत्री के सलाहकार की पत्नी के पेटीएम खाते से एक साइबर अपराधी ने रुपये निकाले हैं, और मोबाइल की लोकेशन से पता चल रहा है कि आरोपी दुमका में है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारी साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रसिकपुर मोहल्ले से अंशु कुमार मंडल (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने 50 हजार रुपए और साइबर अपराध में इस्तेमाल किये गए पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं।’’

शुक्रवार को पंजाब के मोहाली से आई पुलिस को दुमका पुलिस ने आरोपी को सौंप दिया। इसके बाद पंजाब पुलिस ने दुमका की एक अदालत में आरोपी को पेश कर उसकी ट्रांजिट रिमांड की अनुरोध किया। अदालत से ट्रांजिट रिमांड मिलने पर पंजाब पुलिस आरोपी को अपने साथ लेकर चली गई।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष पंजाब के मुख्यमंत्री की पत्नी के बैंक खाते से 23 लाख रुपये निकालने वाले साइबर अपराधियों के गिरोह के एक सदस्य कुतुबुल अंसारी को झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के दीधारी के गिरफ्तार किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?