लाइव न्यूज़ :

पार्टी में तंदूरी रोटियों पर थूक लगाकर सेकने वाला गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई

By भाषा | Updated: February 21, 2021 18:59 IST

Open in App

मेरठ, 21 फरवरी उत्तर प्रदेश के मेरठ में पार्टी के दौरान तंदूरी रोटी पर कथित रूप से थूक लगाकर सेकने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया वयरल वीडियो से आरोपी की पहचान लिसाड़ी गेट के लखीपुरा निवासी नौशाद के रूप में की गयी है, जो विवाह समारोह में तंदूरी रोटी बनाने का काम करता है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

गौरतलब है कि थूक लगा कर रोटी सेंकने से संबंधित एक वीडियो वायरल होने के बाद गैर सरकारी संगठन हिन्दू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही शुक्रवार शाम अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मेडिकल थाने पहुंचे थे।

सचिन ने बताया, ‘‘व्हाट्सएप पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो अरोमा गार्डन में शादी समारोह की है। उन्होंने बताया कि इसमें एक व्यक्ति, जिसका नाम नौशाद बताया गया है, वह रोटी बनाते वक्त उस पर कथित रूप से थूक रहा है और उसके बाद रोटियों को तंदूर में सेक रहा है।’’

उन्होंने कहा कि इससे शादी में आने वाले सभी व्यक्तियों का न केवल धर्म भ्रष्ट हुआ है बल्कि कारोना जैसी महामारी को बढ़ावा मिला है। उन्होंने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की । इसके अलावा मंडपों में खाना बनाने वाली जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी मांग की ।

इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपी नौशाद अलवी पुत्र अख्तर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 269, 270, 188 एवं महामारी अधिनियम की धारा तीन के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि यह वीडियो 16 फरवरी का है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारत अधिक खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे