लाइव न्यूज़ :

जनरल रावत के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 11, 2021 20:22 IST

Open in App

भरूच, 11 दिसंबर हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल विपिन रावत के बारे मे आपत्तिजनक सामग्री फेसबुक पर डाले जाने के मामले में पुलिस ने यहां एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी ।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी फिरोज दीवान ने जनरल रावत के बारे में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर ‘लोगों और सशस्त्र बलों की भावनाओं को ठेस पहुंचाया’’

देश के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत का तमिलनाडु में आठ दिसंबर को एक हेलीकॉप्टर हादसे में निधन हो गया था । इस हादसे में 11 अन्य सैन्यकर्मियों की मौत हो गयी थी ।

अधिकारी ने बताया, ‘‘फेसबुक यूजर अनुज धीमान शर्मा ने जनरल रावत और अन्य लोगों के लिये उसी दिन श्रद्धांजलि पोस्ट किया था।

उन्होंने कहा, ‘‘पोस्ट पर दीवान ने अपनी टिप्पणी में जनरल रावत के बारे में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया जिससे उनके गौरव को, सशस्त्र बलों एवं आमजनों की भावनाओं को आघात पहुंचा है ।’’

आरोपी के खिलाफ भरूच ग्रामीण पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 153, 153 बी एवं 504 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत भी मामला दर्ज किया गया ।

पुलिस ने बताया कि दीवान को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था और आगे की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह