लाइव न्यूज़ :

स्वयं को शाही परिवार का रिश्तेदार बताकर महिलाओं से शादी का वादा कर उन्हें ठगने का आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 12, 2021 17:03 IST

Open in App

बेंगलुरु, 12 जुलाई स्वयं को मैसूर के शाही परिवार का रिश्तेदार बताकर महिलाओं से शादी का वादा करने के बाद उनसे बड़ी राशि ठगने के आरोप में 33 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि मैसूर के रहने वाले सिद्धार्थ के. ने स्कूल की पढ़ाई पूरी नहीं की है। वह फर्राटेदार अमेरिकी अंग्रेजी और स्पैनिश बोलता है। उन्होंने बताया कि वह विवाह के लिए वर-वधू खोजने में मदद करने वाली वेबसाइट के जरिए महिलाओं से संपर्क करता था।

पुलिस ने बताया कि वह स्वयं को एक माइक्रोसॉफ्ट कंपनी का कर्मी और मैसूर शाही परिवार का एक रिश्तेदार बताता था और अपना नाम सिद्धार्थ उर्स बताता था। महिलाओं का भरोसा जीतने के बाद वह किसी न किसी बहाने उनसे धन ले लेता था। इस संबंध में कुछ महिलाओं की शिकायत मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि सिद्धार्थ के पास से कई महंगे मोबाइल फोन, आईफोन और छह डेबिट कार्ड मिले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां