लालकिला पर धार्मिक झंडा लगाने के मामले में गिरफ्तार आरोपी को पुलिस हिरासत में भेजा गया

By भाषा | Updated: June 28, 2021 18:26 IST2021-06-28T18:26:34+5:302021-06-28T18:26:34+5:30

Arrested accused in the case of putting religious flag on Red Fort sent to police custody | लालकिला पर धार्मिक झंडा लगाने के मामले में गिरफ्तार आरोपी को पुलिस हिरासत में भेजा गया

लालकिला पर धार्मिक झंडा लगाने के मामले में गिरफ्तार आरोपी को पुलिस हिरासत में भेजा गया

नयी दिल्ली, 28 जून दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को लाल किला पर धार्मिक झंडा लगाने से जुड़े मामले में पंजाब से गिरफ्तार आरोपी गुरजोत सिंह को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) संजीव कुमार यादव ने बताया, “ गुरजोत सिंह को पंजाब में अमृतसर से गिरफ्तार किया गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।”

पांच महीने से फरार चल रहे सिंह को दिल्ली पुलिस की विशेष प्रकोष्ठ ने रविवार को गिरफ्तार किया था। सिंह को मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अनुराग ठाकुर के समक्ष पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। साथ ही अदालत ने आरोपी के वकील को रोजाना उससे आधा घंटे की मुलाकात की अनुमति प्रदान की।

केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हजारों किसानों की 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान पुलिस से झड़प हो गई थी। ट्रैक्टर चला रहे कई प्रदर्शनकारी लाल किले पहुंचकर, इस ऐतिहासिक धरोहर के भीतर प्रवेश कर गए थे। कुछ प्रदर्शनकारियों ने इसके गुंबद और इसकी प्राचीर पर धार्मिक झंडे भी लगा दिए थे, जहां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Arrested accused in the case of putting religious flag on Red Fort sent to police custody

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे